ePaper

Joker Folie a Deux Trailer: जोकर के साथ हार्ले का पागलपन, इस बार ट्रबल होगा डबल

Updated at : 24 Jul 2024 2:43 PM (IST)
विज्ञापन
Joker Folie a Deux Trailer: जोकर के साथ हार्ले का पागलपन, इस बार ट्रबल होगा डबल

साल 2019 में वॉकिंग फीनिक्स की फिल्म 'जोकर' ने हर किसी का दिल जीता था. अब, 5 साल बाद फिल्म के मेकर्स इसका सीक्वल 'जोकर 2 (Joker Folie a Deux Official Trailer)' लेकर आ रहे हैं, जिसका ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ है. इस ट्रेलर में ऑर्थर फ्लेक के साथ उनकी पागलपन में उनकी गर्लफ्रेंड हार्ले भी भागीदार बन चुकी हैं.

विज्ञापन

साल 2019 में, हॉलीवुड की प्साइकोलॉजिकल थ्रिलर फिल्म ‘जोकर’ ने बॉक्स ऑफिस पर एक बड़ा धमाका किया था. इस फिल्म ने दुनियाभर में लाइफटाइम कलेक्शन में लगभग 1.079 बिलियन डॉलर (करीब 9030 करोड़ रुपये) का बिजनेस किया था.

जोकर को साल 2019 में समीक्षकों और दर्शकों दोनों का ही पॉजिटिव प्रतिक्रिया मिली थी. पहले भाग की जबरदस्त सफलता के बाद, फिल्म के निर्माताओं ने इसके सीक्वल की घोषणा की थी, जिससे फैंस ने उत्सुकता से इंतजार किया कि उन्हें नया क्या मिलेगा.फाइनली अब फिल्म के सीक्वल जोकर: फोली ए ड्यूक्स (Joker Folie a Deux Official Trailer) का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज हो चुका है, जिसमें एक नहीं बल्कि दो-दो लोग मिलकर तबाही मचा रहे हैं.

‘जोकर’ जीत चुकी है अवॉर्ड

जोकर के लिए बेस्ट एक्टर कैटेगरी में ऑस्कर अवॉर्ड जीतने वाले वॉकिन फीनिक्स एक बार फिर से ऑर्थर फ्लेक बनकर लौट रहे हैं और इस बार उन्हें हॉलीवुड की मशहूर सिंगर लेडी गागा भी ज्वाइन करने वाली हैं, जो इस फिल्म में उनकी प्रेमिका हार्ले क्विन का किरदार अदा कर रही हैं.

ट्रेलर के बारे में

ट्रेलर के बारे मेंइस ट्रेलर की शुरुआत में ही दिखाया गया है कि कैसे ऑर्थर फ्लेक, जो जोकर बनकर एक के बाद एक क्राइम कर रहे हैं, उसे पुलिस गिरफ्त में ले लेती है और कोर्ट उन्हें लोगों की हत्या का दोषी मान लेता है. हार्ले जो पहली बार जोकर को पुलिस वैन में बैठा देखती है, वह उसकी दीवानी हो जाती है. फिल्म का हिंदी ट्रेलर पहले ही मेकर्स रिलीज कर चुके हैं.

छोटे से ट्रेलर में दिखाया गया है कि कैसे दोनों मिलते हैं और एक-दूसरे के प्यार में पड़ जाते हैं. इतना ही नहीं, छोटे से वीडियो में जोकर के पागलपन में हार्ले कैसे उनका साथ देती है और तबाही मचाती है, इसे भी खूबसूरती से दिखाया गया है. फिल्म के सीक्वल में साइको जोकर और उनकी गर्लफ्रेंड की विकृत मानसिकता को दर्शाया जाएगा.

इस दिन होगी रिलीज

वॉकिन फीनिक्स और लेडी गागा की ये फिल्म इस साल ही 4 अक्टूबर 2024 (Joker Folie a Deux Release Date) को दुनियाभर में रिलीज होगी. इंडिया में भी आप इस शानदार मूवी का आनंद सेम डे पर ले सकेंगे.

‘चापेगी इतने नोट’

जोकर जहां 55 मिलियन के बजट में बनी थी, तो वहीं जोकर के सीक्वल से न सिर्फ फैंस की उम्मीद दोगुनी है, बल्कि मूवी का बजट भी डेढ़ गुना ज्यादा है. जोकर 2 का बजट तकरीबन 200 मिलियन के आसपास का है. वॉकिन और लेडी गागा के अलावा मूवी में जाजी बीट्ज और कैथरीन कीनर भी अहम भूमिका में नजर आएंगे.

Entertainment Trending Videos

Also Read- Dune Prophecy Teaser: पहली बार हॉलीवुड सीरीज में नजर आएंगी Tabu, सामने आया लुक

Also Read- Emily in Paris 4: एमिली और गेब्रियल की कहानी में नए मोड़….नए चेहरे और दिलचस्प मोड़ों से भरा नया सीजन

विज्ञापन
Pallavi Pandey

लेखक के बारे में

By Pallavi Pandey

Pallavi Pandey is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola