हिना खान के फ्लॉप फिल्मी करियर की वजह ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’, बिग बॉस फेम एक्ट्रेस का शॉकिंग खुलासा
Author : Prabhat Khabar Digital Desk Published by : Prabhat Khabar Updated At : 10 Oct 2020 10:33 AM
सलमान खान के शो बिग बॉस 14 में इस बार हिना खान (Hina Khan) तूफानी सीनियर्स के तौर पर शामिल हुई है. उनके अलावा उनके साथ सिद्धार्थ शुक्ला (Sidharth Shukla) और गौहर खान (Gauhar Khan) भी है. आये दिन हिना बिग बॉस में अपने लुक और खेल के कारण सुर्खियां बटोर रही है. एक्ट्रेस को आज भी दर्शक अक्षरा के नाम से जानते है, जो उन्हें शो 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) में मिला था. ये शो से उन्होंने अपनी करियर की शुरुआत की थी.
सलमान खान के शो बिग बॉस 14 में इस बार हिना खान (Hina Khan) तूफानी सीनियर्स के तौर पर शामिल हुई है. उनके अलावा उनके साथ सिद्धार्थ शुक्ला (Sidharth Shukla) और गौहर खान (Gauhar Khan) भी है. आये दिन हिना बिग बॉस में अपने लुक और खेल के कारण सुर्खियां बटोर रही है. एक्ट्रेस को आज भी दर्शक अक्षरा के नाम से जानते है, जो उन्हें शो ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) में मिला था. ये शो से उन्होंने अपनी करियर की शुरुआत की थी.
हाल ही में हिना खान का एक गाना रिलीज हुआ था. इस गाने में उनके साथ धीरज धूपर थे. इस दौरान पिंकविला से बात करते हुए हिना ने बताया कि ‘मुझे अपना पहला टेलीविजन शो सिर्फ एक ही ऑडिशन में मिल गया, यह आसान था. लेकिन, मेरा स्ट्रगल उसके बाद शुरू हुआ. मैंने कई सारे उतार-चढ़ाव देखे.
उन्होंने आगे बताया, मैंने लंबे समय तक एक शो (ये रिश्ता क्या कहलाता है) किया. उस समय के दौरान मुझे कई फिल्मों के ऑफर मिले, लेकिन मुझे उन्हें मना करना पड़ा. शो के दौरान मैंने कई सारे चांस मिस कर दिए. उसके बाद जब मैंने शो छोड़ कर आगे बढ़ने का फैसला किया, यह बिल्कुल भी आसान नहीं था. हिना के मुताबिक, इस शो ने दर्शकों के बीच उनकी इमेज को रूढ़ीवादी बना दिया था, जिसे वह तोड़ना चाहती थीं. इसीलिए उन्होंने ये शो छोड़ने का फैसला लिया.
Also Read: क्या अक्षय को सता रहा बायकॉट का डर? अपनी फिल्म Laxmmi Bomb के ट्रेलर से हटाया लाइक- डिसलाइक का ऑप्शन
कुछ समय पहले ही हिना टाइम्स टॉप 20 मोस्ट डिजायरेबल वुमन ऑन टीवी बनी. यानी उन्हें 2019 की टीवी की सबसे ज्यादा चहेती एक्ट्रेस चुना गया. ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ शो में संस्कारी बहू अक्षरा की भूमिका निभाने वालीं हिना खान ने बिग बॉस में जब इंट्री ली तो उनके फैन उन्हें बस देखते रह गए. ‘कसौटी जिंदगी के’ की कमोलिका के रोल में भी एक्ट्रेस ने अपनी अदाकारी से लोगों को अपना फैन बना दिया था.
हाल ही में हिना खान नागिन 5 में दिखी थी. इससे पहले मोहित और हिना दोनों ‘हैक्ड’ फिल्म में भी साथ नजर आ चुके हैं. ‘हैक्ड’ से भी हिना खान ने लोगों से तारीफें बटोरीं थीं. हिना खान की फैंन फॉलोइंग किसी बॉलीवुड स्टार से कम नहीं है. बता दें कि हिना ने 2017 में ‘बिग बॉस 11’ में हिस्सा लिया था, जिसमें वह रनरअप रही थीं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










