Hema Committee Report पर विक्रम वेधा एक्ट्रेस श्रद्धा श्रीनाथ का बड़ा बयान, कहा 'यौन उत्पीड़न से लड़ने के लिए…'

Published by : Sheetal Choubey Updated At : 14 Sep 2024 1:21 PM

विज्ञापन

Hema Committee Report पर साउथ एक्ट्रेस श्रद्धा श्रीनाथ ने एक बड़ा बयान दिया है, जिसमें उन्होंने महिलाओं के लिए यौन उत्पीड़न से बचने के लिए एक स्ट्रक्चर्ड बॉडी की मांग की है. श्रद्धा जर्सी और विक्रम वेधा जैसी फिल्मों के लिए जानी जाती हैं.

विज्ञापन

Hema Committee Report पर कनाडा एक्ट्रेस श्रद्धा श्रीनाथ का एक बड़ा बयान सामने आया है. एक्ट्रेस 14 सितंबर को बैंगलोर में आयोजित इंडिया टुडे माइंड रॉक्स यूथ समिट 2024 में एक गेस्ट के रूप में पहुंची. यहां एक्ट्रेस ने मीडिया से अपने करियर से जुड़ी कई बाते की. साथ ही उन्होंने हेमा कमेटी रिपोर्ट पर भी टिप्पणी की, जो मलयालम फिल्म इंडस्ट्री में महिलाओं के खिलाफ भेदभाव और यौन शोषण के मामलों को उजागर करती है.

इंडिया टुडे से बात करते हुए एक्ट्रेस ने क्या कहा

श्रद्धा श्रीनाथ ने इंडिया टुडे से मलयालम फिल्म इंडस्ट्री पर बात करते हुए बताया कि भले उनके साथ कभी ऐसा कुछ नहीं हुआ लेकिन वह इस बात को अच्छी तरह समझती हैं कि यौन उत्पीड़न से जूझ रहे लोग काफी संघर्ष कर रहे हैं. एक्ट्रेस ने कहा कि, “मुझे सुरक्षित महसूस हुआ. इसके बजाय मैंने अपने कार्यस्थल के बाहर असुरक्षित महसूस किया है, जैसे किसी पार्टी से घर लौटते समय या लगातार यह सोचते हुए कि मेरा ड्राइवर कहां देख रहा है. और मैं आठ साल की उम्र से ही ऐसा महसूस करती रही हूं. मैं भाग्यशाली रही हूं कि मुझे इंडस्ट्री में किसी भी चीज का सामना नहीं करना पड़ा. इसका मतलब यह नहीं है कि अन्य लोग संघर्ष नहीं कर रहे हैं.”

Also Read: Hema Committee Report के बीच काम्या पंजाबी ने दिया टीवी इंडस्ट्री पर बड़ा बयान, कहा ‘जो होता है म्यूचुअल कंसेंट से…’

यौन उत्पीड़न से लड़ने के लिए हमें स्ट्रक्चर्ड बॉडी की आवश्यकता है

श्रद्धा श्रीनाथ ने फिल्म सेट पर महिलाओं की स्वच्छता पर भी बात की. उन्होंने कहा, “चीजें मुश्किल हैं. अगर आप किसी चीज से गुजर रहे हैं, तो आपको नहीं पता कि किससे बात करनी है. और कभी-कभी, जब तक आप बोलते हैं, तब तक बहुत देर हो चुकी होती है. यौन उत्पीड़न से लड़ने के लिए हम एक स्ट्रक्चर्ड बॉडी की आवश्यकता है. छोटे-मोटे बदलाव भी मददगार होंगे. साड़ी पहनने वाली या हेयर स्टाइलिस्ट जैसी साधारण चीजें, उनके लिए सेट पर उचित शौचालय नहीं हैं. ऐसे बुनियादी बदलाव मददगार होंगे. लोगों को इसे सुनना चाहिए और बातचीत का हिस्सा बनना चाहिए.”

Also Read: Justice Hema Committee Report : घिनौना सच आया सामने, ग्लैमर की दुनिया में भी महिलाएं पुरुषों की बदनीयती का शिकार

श्रद्धा श्रीनाथ की फिल्में

श्रद्धा श्रीनाथ यू-टर्न, विक्रम वेधा, नेरकोंडा पारवई, जर्सी और इरुगापत्रु जैसी फिल्मों के लिए जानी जाती हैं.

विज्ञापन
Sheetal Choubey

लेखक के बारे में

By Sheetal Choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर हैं और एंटरटेनमेंट बीट पर काम करती हैं. बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से पूरी हुई. 12वीं खत्म होने के बाद उनकी दिलचस्पी पत्रकारिता की ओर बढ़ी, जिसके चलते उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. करियर की शुरुआत शीतल ने शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन के साथ-साथ एंटरटेनमेंट बीट पर भी काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के अलावा वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग भी सीखी. करीब एक साल तक काम करने के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. प्रभात खबर में शुरुआत में शीतल ने बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट गॉसिप्स पर काम किया. फिलहाल वह टीवी और OTT रियलिटी शोज से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. आसान भाषा में एंगेजिंग और SEO फ्रेंडली कंटेंट लिखना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरें लिखने पर रहता है जो पाठकों को आसानी से समझ आएं और उनसे जुड़ाव महसूस हो. डिजिटल मीडिया में लगातार सीखते हुए शीतल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं. नए ट्रेंड्स और ऑडियंस की पसंद को समझते हुए यूजर्स तक तेजी से सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola