पंजाबी कुड़ी हरनाज संधू बनी 'मिस यूनिवर्स इंडिया 2021', इन फिल्मों में आ चुकी हैं नजर
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 01 Oct 2021 2:18 PM
चंडीगढ़ की हरनाज संधू ने मिस यूनिवर्स इंडिया 2021 का खिताब अपने नाम कर लिया है. अब हरनाज मिस यूनिवर्स 2021 में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी.
पंजाबी कुड़ी हरनाज संधू ने (Harnaaz Sandhu) मिस डीवा मिस यूनिवर्स इंडिया 2021 का खिताब अपने नाम कर लिया है. अब संधू मिस यूनिवर्स 2021 के तौर पर भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी. इस साल यह पेजेंट के इजराइल में आयोजित होने जा रहा है. इसमें पिछले साल मेक्सिको की मॉडल एंड्रिया मेजा विजेता बनी थीं.
इस पेजेंट में हरनाज के बाद फर्स्ट रनर अप का स्थान सोनल कुकरेजा और सेकंड रनर अप का स्थान डीविता राय को दिया गया है. हरनाज संधू एक मॉडल है और वे साल 2017 में टाइम्स फ्रेस फेस मिस चंडीगढ़ बनी थीं. वहीं साल 2018 में हरनाज मिस मैक्स इमर्जिंग स्टार का खिताब जीत चुकी हैं. साल 2019 में वह फेमिना मिस इंडिया पंजाब बनी थीं.
Also Read: Shiddat Movie Review: 90s के रोमांस को याद दिलाएगी ‘शिद्दत’, जानें कैसी है फिल्म
हरनाज संधू (Harnaaz Sandhu) पंजाब के चंडीगढ़ की रहने वाली है. वह पेशे से एक मॉडल हैं. उन्होंने अपनी शुरुआती पढ़ाई चंडीगढ़ के शिवालिक पब्लिक स्कूल से की है. इसके बाद उन्होंने चंडीगढ़ से ही ग्रेजुएशन किया. फिलहाल वह इन दिनों अपनी मास्टर्स की पढ़ाई पूरी कर रही हैं.
वर्क फ्रंट की बात करें तो हरनाज एक मॉडल के साथ-साथ एक अबिनेत्री भी है. हरनाज ने ‘यारा दियां पू बारां’ और ‘बाई जी कुट्टांगे’ जैसी फिल्मों में काम किया है. आने वाले दिनों में भी वह कई फिल्मों में नजर आ सकती हैं.
Also Read: Bigg Boss 15 के लास्ट कंटेस्टेंट बने जय भानुशाली, आखिरी समय में मिली सीधे एंट्री
Posted By Ashish Lata
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










