Hardik-Natasha: हार्दिक से तलाक के बाद नताशा का ये पोस्ट हो रहा वायरल, बनाया था ब्लैक हार्ट, दोनों ने Insta पर नहीं किया अनफॉलो
Published by : Divya Keshri Updated At : 19 Jul 2024 8:03 AM
hardik pandya natasa stankovic
क्रिकेटर हार्दिक पांड्या और नताशा स्टेनकोविक चार साल बाद अलग हो गए हैं. देर रात हार्दिक और नताशा ने फैंस को एक पोस्ट के जरिए बताया कि दोनों ने तलाक ले लिया है. उनका पोस्ट तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.
भारतीय ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या और मॉडल से एक्ट्रेस बनी नताशा स्टेनकोविक ने तलाक ले लिया है. कई महीनों से हार्दिक और नताशा के तलाक की खबरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही थी. अब कपल ने सोशल मीडिया पर अपने अलग होने की जानकारी दी. उनका इंस्टा पोस्ट आग की तरह इंटरनेट पर वायरल होने लगा. फैंस इस पर अलग-अलग रिएक्शन दे रहे. इस बीच तलाक से पहले वाले पोस्ट से पहले नताशा ने जो पोस्ट किया था, उसपर यूजर्स रिएक्ट कर रहे हैं. वहीं, इंस्टा पर दोनों अभी भी एक-दूसरे को फॉलो करते हैं.
नताशा स्टेनकोविक का ये पोस्ट हो रहा वायरल
हार्दिक पांड्या और नताशा स्टेनकोविक ने अपने चार साल के रिश्ते को खत्म कर दिया. कपल ने एक लंबा सा पोस्ट लिखकर बताया कि दोनों मिलकर अपने बेटे अगस्त्य का को-पैरेंटिंग करेंगे. वहीं, तलाक वाला पोस्ट करने से पहले नताशा ने अपने इंस्टाग्राम पर अपना एक वीडियो पोस्ट किया था. वीडियो में वो अपने आउटफिट के साथ रेडी होती दिख रही है. ब्लैक आउटफिट में वो काफी स्टाइलिश लग रही है. ऑल ब्लैक लुक उनपर काफी जच रहा है. इसके साथ उन्होंने ब्लैक हार्ट भी कैप्शन में बनाया था.
Hardik Pandya Fitness: हार्दिक पांड्या हैं पूरी तरह से फिट, शेयर की तस्वीर
तलाक के बाद भी एक-दूसरे को इंस्टा पर फॉलो करते हैं हार्दिक- नताशा
वहीं, हार्दिक पांड्या और नताशा स्टेनकोविक ने एक-दूसरे से तलाक लेने के बाद अभी भी इंस्टाग्राम पर एक दूसरे के फॉलोवर्स हैं. दोनों एक-दूसरे के परिवार को भी इंस्टा पर फॉलो कर रहे हैं. एक्ट्रेस ने वेडिंग फोटोज भी डिलीट नहीं की है. इसका मतलब साफ है कि तलाक के बाद भी उनके बीत दोस्ती है. गौरतलब है कि हार्दिक ने नताशा को जनवरी 2020 में एक यॉच पर प्रप्रोज किया था. इसका वीडियो उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया था. जिसके बाद कपल ने कोविड-19 लॉकडाउन के बीच शादी की. इस शादी में उनके करीबी दोस्त और परिवार वाले ही शामिल हुए थे. 2020 में नताशा ने एक बेटे को जन्म दिया, जिसका नाम उन्होंने अगस्त्य लिया.
देखें वीडियो
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










