Sonalika Joshi B'day : जब 'माधवी भाभी' ने रेखा के सॉन्ग 'इन आंखों की' पर दिए थे कमाल के एक्सप्रेशन,VIDEO

तारक मेहता का उल्टा चश्मा की 'माधवी भिड़े' का वीडियो दर्शकों द्वारा काफी पसन्द किया गया था. इसमें वो रेखा के गाने पर एक्सप्रेशन देते दिख रही है.
TMKOC, Happy Birthday Sonalika Joshi: पॉपुलर कॉमेडी शो तारक मेहता का उल्टा चश्मा में ‘माधवी भिड़े’ का रोल सोनालिका जोशी (Sonalika Joshi) प्ले करती है. इस रोल की वजह से उन्हें काफी लोकप्रियता मिली है. एक्ट्रेस आज अपना 46वां जन्मदिन मना रही है. सोनालिका को डांस का काफी शौक है. उनका एक वीडियो काफी वायरल हुआ था, जिसमें वो रेखा के गाने पर एक्सप्रेशन देते नजर आई थी.
सोनालिका जोशी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती है. सोनालिका ने एक वीडियो पोस्ट किया था. इसमें एक्ट्रेस रेखा के पॉपुलर गाने इन आंखों की मस्ती में एक्सप्रेशन देती दिखी थी. येलो आउटफिट में वो काफी खूबसूरत लगी. उन्होंने गले में व्हाइट नेकलेस पहना था और अगुंली में रिंग पहना है. इसमें वो अपनी आंखों से फैंस पर जादू चलाती दिखी.
https://www.instagram.com/reel/CWLBGXdLjfZ
माधवी भाभी के इस वीडियो पर खूब सारे रिएक्शन भी आए थे. एक यूजर ने लिखा, आप तो लाज़वाब हो, बेहतरीन अदाकारा, आपसे किसी की क्या तुलना करना, आप तो अतुलनीय हो. एक अन्य यूजर ने लिखा, आप बहुत सुंदर हो. तारक मेहता शो में आप ही सब से ग्रेस फुल ओर सुंदर लगते हो.
Also Read: TMKOC: तारक मेहता की बबीता जी का हाई-स्लिट ड्रेस में दिखा सिजलिंग लुक, कैमरे के सामने दिए दिलकश पोज
तारक मेहता का उल्टा चश्मा में सोनालिका जोशी और मंदार चंदवादकर की ऑन-स्क्रीन जोड़ी फैंस को काफी पसन्द आती है. शो में सोनालिका मराठी महिला का रोल निभाती है और वो रियल में भी मराठी ही है. वो शो के शुरूआत से ही जुड़ी है औऱ अब तक बनी हुई है.
https://www.instagram.com/p/CeJM4UdKOti/
सोनालिका जोशी ‘ज़ुलुक’ जैसी मराठी फिल्मों का भी हिस्सा रही है. इसके अलावा वो सब के अनोखे अवॉर्ड शो होस्ट भी कर चुकी है. पर्सनल लाइफ की बात करें तो एक्ट्रेस के पति का नाम समीर जोशी है. कपल की एक बेटी भी है, जिसका नाम आर्या जोशी है. अपने बेटी के साथ सोनालिका कभी-कभ पोस्ट करती रहती है. वो मुंबई में रहती है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




