कॉलगेट एड में जिंगल गाकर मशहूर हुई Sona Mohapatra, आज सिंगिंग सेंसेशन बन चुकी हैं

Updated:
विज्ञापन
कॉलगेट एड में जिंगल गाकर मशहूर हुई Sona Mohapatra, आज सिंगिंग सेंसेशन बन चुकी हैं

Happy Birthday Sona Mohapatra: सोना मोहपात्रा बॉलीवुड इंडस्ट्री की दिग्गज सिंगर्स में से एक हैं. आज उनका जन्मदिन हैं, जिसके अवसर पर उनके करियर और पर्सनल लाइफ के बारे में बहुत कुछ जानेंगे.

विज्ञापन

Happy Birthday Sona Mohapatra: बॉलीवुड  इंडस्ट्री की जानी-मानी सिंगर सोना मोहपात्रा आज अपना 48वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रही हैं. 17 जून 1976 को कटक, उड़ीसा में जन्मी सोना इंडस्ट्री की बेहतरीन सिंगर्स की लिस्ट में शुमार हैं. सिंगिंग के अलावा सोना को उनके बेबाक बोलने के अंदाज और कंट्रोवर्सी के लिए जाना जाता है. लेकिन आज उनके कंट्रोवर्सी की नहीं बल्कि उनके करियर से लेकर उसमें लाइफ के बारे में सब कुछ जानेंगे.

सोना के क्लोज अप एड के जिंगल से मिली पहचान

सोना महापात्रा को बचपन से ही गाना गाने का बहुत शौक था. उन्होंने अपने म्यूजिक करियर की शुरुआत कई जिंगल्स में अपनी आवाज देकर की है, लेकिन उन्हें पापुलैरिटी क्लोज अप एड के ‘पास आओ ना’ जिंगल से मिली थी. इस जिंगल के बाद सोना को टाटा साल्ट जैसे कई टीवी कमर्शियल में भी जिंगल्स गाने के ऑफर मिले. सोना ने 30 अलग-अलग भाषाओं में जिंगल्स गए हैं. इसके अलावा सोना मोहपात्रा ने अमिताभ बच्चन के परिवार के पॉपुलर लोरी सॉन्ग को भी गाया है.

Also Read कभी कीर्तन में गाते थे मीका सिंह…आज प्राइवेट आइलैंड के साथ करोड़ों की संपति के मालिक हैं

आमिर खान की इस फिल्म से किया बॉलीवुड डेब्यू

सोना महापात्रा ने अपना बॉलीवुड डेब्यू आमिर खान स्टारर साल 2011 में आई फिल्म Delhi Belly में बेदर्दी राजा के गाने से किया था. इसके बाद सोना ने फिल्म तलाश में जिया लागे ना, पंजाबी लोक गीत अंबरसरिया, उड़िया गाना रंगाबाती और खूबसूरत फिल्म के गाने नैना जैसे कई सुपरहिट गाने दिए.

सोना मोहपात्रा का परिवार

सोना महापात्रा के पर्सनल लाइफ की बात करें तो उन्होंने म्यूजिक कंपोजर राम संपत से शादी की है. सोना मोहपात्रा की म्यूजिक कंपोजर और डायरेक्टर राम संपत से पहली मुलाकात साल 2002 में हुई थी, जिस वक्त वह मारिको के साथ ब्रांड मैनेजर के तौर पर काम करती थी. वहां, उन दोनों को म्यूजिक डायरेक्टर राम माधवानी ने एक दूसरे से इंट्रोड्यूस करवाया था, जो संपत के साथ लेट्स टॉक में काम कर रहे थे. धीरे धीरे एक दूसरे से मिलने लगे दोस्ती हुई और फिर वह साल 2005 में एक दूसरे के साथ शादी के बंधन में बंध गए. दोनों की अपनी OmGrown नाम की म्यूजिक प्रोडक्शन कंपनी भी है. इसके अलावा दोनों के अपने अपने स्टूडियोज भी हैं.

प्रभात खबर की ओर से सोना मोहपात्रा को हैप्पी बर्थडे.

विज्ञापन
शीतल चौबे

लेखक के बारे में

By शीतल चौबे

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola