ePaper

गुरमीत चौधरी और देबिना बनर्जी ने अनोखे अंदाज में किया बेटी के नाम का खुलासा, बताया क्या रखा नाम

Updated at : 17 Apr 2022 10:36 AM (IST)
विज्ञापन
गुरमीत चौधरी और देबिना बनर्जी ने अनोखे अंदाज में किया बेटी के नाम का खुलासा, बताया क्या रखा नाम

गुरमीत चौधरी और देबिना बनर्जी ने अपनी बेटी के नाम का खुलासा कर दिया है. उन्होंने बेटी का नाम ‘लियाना’ रखा है. कपल ने अपनी बेटी के नाम से इंस्टापेज भी बना दिया है.

विज्ञापन

Debina Bonnerjee-Gurmeet Choudhary Baby Name: टीवी एक्टर गुरमीत चौधरी और देबिना बनर्जी (Debina Bonnerjee and Gurmeet Choudhary) हाल ही में एक बेटी के माता- पिता बने है. कुछ समय पहले देबिना की बेटी से मिलने उनकी फ्रेंड मुनमुन दत्ता गई थी. उनकी लाडली पर एक्ट्रेस ने जमकर प्यार बरसाया था. अब कपल से अपनी न्यू बॉर्न बेबी का नाम अनाउंस कर दिया है.

गुरमीत चौधरी और देबिना बनर्जी ने अपनी बेटी ते नाम का खुलासा कर दिया है. उन्होंने बेटी का नाम ‘लियाना’ रखा है. अपनी लाडली की एक तसवीर पोस्ट कर उन्होंने कैप्शन में लिखा, ‘हैलो वर्ल्ड हमने अपनी बेटी का नाम लियाना रखा है. हमारी बेटी लियाना का इंस्टाग्राम पर स्वागत है.’ कपल ने अपनी बेटी के नाम से इंस्टापेज भी बना दिया है.

https://www.instagram.com/p/Cb-TRPRANaQ/

देबिना बनर्जी ने 3 तारीख को मां बनी थी. एक बहुत ही प्यारे से वीडियो को उन्होंने इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर फैंस को गुडन्यूज दिया था. उन्होंने कैप्शन में लिखा था, अत्यंत कृतज्ञता के साथ हम इस दुनिया में हमारी बेबी गर्ल का स्वागत करते हैं. 3.4.2022 आपके सभी प्यार और आशीर्वाद के लिए धन्यवाद. प्यार और आभार गुरमीत और देबिना.’

https://www.instagram.com/p/Cb6s3zypaM-/

वहीं, गुरमीत चौधरी और देबिना बनर्जी की बेटी से मिलने तारक मेहता का उल्टा चश्मा की मुनमुन दत्ता गई थी. मुनमुन ने उसे गोद में लेकर खूब सारा प्यार किया. तसवीरें शेयर कर उन्होंने लिखा था, और मैं आखिरकार कल रात इस नन्ही परी से मिली. मेरे सबसे अच्छे दोस्त माता-पिता बने है और मैं और अधिक भावुक नहीं हो सकती.

Also Read: ‘तारक मेहता’ की बबीता जी ने गुरमीत चौधरी- देबिना बनर्जी की बेटी पर बरसाया प्यार, फैंस बोले- मौसी बन गई आप

मां बनने के बाद से देबिना बनर्जी अपनी बेटी की तसवीरें लगातार पोस्ट कर रही है. हालांकि उन्होंने उसका चेहरा अभी तक नहीं दिखाया है. कपल ने अपनी बेटी के जन्म के छठे दिन पर पूजा किया था. इसकी तसवीरें भी उन्होंने फैंस के साथ शेयर की थी. इसमें वो अपने पूरे परिवार के साथ नजर आई थी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola