Gumrah: श्रीदेवी के करियर की सबसे अंडररेटेड सस्पेंस थ्रिलर फिल्म

Updated:
विज्ञापन

Gumrah 1993

अगर आप भी एक्टिंग की पॉवरहाउस श्रीदेवी के फैन है तो श्रदेवी के करियर की ये अंडररेटेड फिल्म देखना ना भूले, इस फिल्म कि कहानी और ट्विस्ट बेहद दिलचस्प है, फिल्म में संजय दत्त और श्रीदेवी दोनों कि एक्टिंग बेमिसाल है.

विज्ञापन

 1990 के दशक में सिनेमा का बदलता दौर

विज्ञापन

Gumrah: 1990 का दशक भारतीय सिनेमा के लिए काफी दिलचस्प रहा है. इस दौर की शुरुआत ‘दिल’ जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्म से हुई और अंत ‘हम दिल दे चुके सनम’ जैसी सुपरहिट लव स्टोरी से. इस समय में बॉक्स ऑफिस पर कई रोमांटिक फिल्में छाईं रहीं, जैसे ‘साजन’, ‘आशिकी’, ‘दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे’, ‘दिल तो पागल है’, और ‘कुछ कुछ होता है’.

1993 में आई थी एक अलग कहानी

1993 में ‘बाज़ीगर’ जैसी रिवेंज ड्रामा ने दर्शकों का ध्यान खींचा. लेकिन उसी साल एक और फिल्म आई जो उतनी चर्चा में नहीं रही, लेकिन उसे जितनी तारीफें मिलनी चाहिए थीं, वो नहीं मिलीं. यह फिल्म थी ‘गुमराह’, जिसमें श्रीदेवी मुख्य भूमिका में थीं.

Gumrah
Gumrah

Also read:Sridevi Death Anniversary: एक करोड़ फीस लेने वाली पहली अभिनेत्री थीं श्रीदेवी, जानिए क्या था एक्ट्रेस का असली नाम

Also read:Sridevi के बर्थडे पर Janhvi Kapoor ने शेयर किया इमोशनल नोट, ऐसे किया मां को याद

कहानी जो महिलाओं के मजबूत किरदार को दिखाती है

‘गुमराह’ की कहानी पूरी तरह से श्रीदेवी के किरदार के इर्द-गिर्द घूमती है. बचपन से ही वो सभी ऐशो-आराम में पली-बढ़ी, लेकिन उन्हें केवल अपने पिता के प्यार की कमी महसूस होती है. वो अपनी नानी और मां के साथ रहती हैं, लेकिन उनके पिता के बारे में कोई जानकारी नहीं दी जाती. मां की मौत के वक्त श्रीदेवी को एक बड़ा राज़ पता चलता है और कहानी में मोड़ आता है.

 ट्विस्ट और सस्पेंस से भरी कहानी

यह कोई साधारण फिल्म नहीं है, जैसे महेश भट्ट की ‘डैडी’. यहां ट्विस्ट के साथ कहानी आगे बढ़ती है. एक सफल सिंगर बनने के बाद, श्रीदेवी एक ड्रग्स रैकेट में फंस जाती हैं और मौत की सज़ा का सामना कर रही होती हैं. हांगकांग में फंसी हुई, श्रीदेवी को संजय दत्त की मदद मिलती है, जो एक छोटा-मोटा चोर और स्ट्रीट फाइटर है.

Gumrah
Gumrah

श्रीदेवी और महेश भट्ट की बेहतरीन जुगलबंदी

‘गुमराह’ को देखने की सबसे बड़ी वजह श्रीदेवी का शानदार एक्टिंग और महेश भट्ट का बेहतरीन निर्देशन है. फिल्म में सोनी राजदान औ��� अनुपम खेर की परफॉर्मेंस भी काबिल-ए-तारीफ है. यह फिल्म नेटफ्लिक्स पर उपलब्ध है और अगर आप इसे अब तक नहीं देख पाए हैं, तो इसे आज ही देख डालिए.

Also read:Janhvi kapoor: श्रीदेवी के ‘इंग्लिश विंग्लिश’ को-स्टार ने बताया किन मामलों में जान्हवी दिलाती हैं मां की याद

Entertainment Trending videos

विज्ञापन

Loading Review Hub...

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola