ePaper

Gum Hai Kisi Ke Pyar Mein Upcoming Episode : सई को कॉलेज जाने से घरवालों ने रोका, पाखी की ये बातें सुन हैरान हुआ विराट

Updated at : 05 Jan 2021 3:07 PM (IST)
विज्ञापन
Gum Hai Kisi Ke Pyar Mein Upcoming Episode : सई को कॉलेज जाने से घरवालों ने रोका, पाखी की ये बातें सुन हैरान हुआ विराट

Gum Hai Kisi Ke Pyar Mein Upcoming Episode : स्टार प्लस का सीरियल 'गुम है किसी के प्यार में' (Gum Hai Kisi Ke Pyar Mein) दर्शकों को खूब पसन्द आता है. जारी ट्रैक के मुताबिक, सई को मेडिकल कॉलेज में एडमिशन मिल जाता है. उसके एडमिशन की खबर से घर में कोई खुश नहीं है. वहीं, वो अपने कॉलेज जाने के लिए घर से जैसे ही निकलती है, काकू उसे काम दे देती है.

विज्ञापन

Gum Hai Kisi Ke Pyar Mein Upcoming Episode : स्टार प्लस का सीरियल ‘गुम है किसी के प्यार में’ (Gum Hai Kisi Ke Pyar Mein) दर्शकों को खूब पसन्द आता है. जारी ट्रैक के मुताबिक, सई को मेडिकल कॉलेज में एडमिशन मिल जाता है. उसके एडमिशन की खबर से घर में कोई खुश नहीं है. वहीं, वो अपने कॉलेज जाने के लिए घर से जैसे ही निकलती है, काकू उसे काम दे देती है.

आने वाले एपिसोड में दिखाया जाएगा कि सई को सब्जी काटते देख विराट काफी गुस्सा होता है. विराट सई से कहता है कि तुम्हारा कॉलेज जाना ज्यादा जरूरी है. ये सारे काम घर के दूसरे लोग भी कर सकते है. पाखी ये सब देख रही होती है और उसे काफी जलन होती है.

पाखी विराट को ताने देते हुए पाखी से कहती है कि तुम यहां से जाओ सई. घर के काम से तुम्हारा कोई लेना-देना नहीं है. ये सुनकर सई रोने लगती है. सई पाखी से कहती है कि ऐसी बातें बोलकर आप कही अपनी नजरों में ही ना गिर जाओ. वहीं विराट को भी पाखी की बातें काफी बुरी लगती है.

Also Read: अब किसका दिल तोड़ रही है शहनाज गिल? देखिए ये शानदार VIDEO औऱ खुद जानिए

विराट सई का हाथ पकड़कर उसे वहां से ले जाने लगते है. ये देखकर घरवाले विराट को रोकने लगते है. विराट किसी की नहीं सुनता और उसे वहां से ले जाता है. सई को अच्छा लगता है कि विराट उसकी मदद के लिए आया. जिसके बाद विराट सई को कॉलेज लेकर जाता है, जहां उसका पहला दिन है.

विराट कहता है कि ये तुम्हारे बाबा का सपना था और तुम्हें इसे पूरा करना ही है. पिछले एपिसोड में आपने देखा कि वराट जब सई को कॉलेड एडमिशन के लिए लेकर जाता है तो वहां वो खो जाती है. जिसके बाद विराट बहुत परेशान हो जाता है और उसे मुश्किल से खोजता है. इधर उन दोनों के घर देर से आने के कारण काकू दोनों पर काफी नाराज होती है.

Posted By : Divya Keshri

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola