ePaper

Gum Hai Kisi Ke Pyar Mein Upcoming Episode : सई और विराट को साथ देख पाखी का बुरा हाल, इस बात से गुस्सा हुई काकू!

Updated at : 29 Jan 2021 12:59 PM (IST)
विज्ञापन
Gum Hai Kisi Ke Pyar Mein Upcoming Episode : सई और विराट को साथ देख पाखी का बुरा हाल, इस बात से गुस्सा हुई काकू!

Gum Hai Kisi Ke Pyar Mein Upcoming Episode : स्टार प्लस के सीरियल 'गुम है किसी के प्यार में' (Gum Hai Kisi Ke Pyar Mein) में दर दिन दर्शकों को कुछ ना कुछ नया देखने को मिल रहा है. सई को बसंत पंचमी पूजा में आलता लगाने के लिए घरवाले काफी कहते है. लेकिन सई इनकार कर देती है ये बोलकर कि उसे एलर्जी है. इस बात को जानने के बाद भी घरवाले विराट के सामने उसकी बुराई करते है.

विज्ञापन

Gum Hai Kisi Ke Pyar Mein Upcoming Episode : स्टार प्लस के सीरियल ‘गुम है किसी के प्यार में’ (Gum Hai Kisi Ke Pyar Mein) में दर दिन दर्शकों को कुछ ना कुछ नया देखने को मिल रहा है. सई को बसंत पंचमी पूजा में आलता लगाने के लिए घरवाले काफी कहते है. लेकिन सई इनकार कर देती है ये बोलकर कि उसे एलर्जी है. इस बात को जानने के बाद भी घरवाले विराट के सामने उसकी बुराई करते है.

आने वाले एपिसोड में दिखाया जाएगा कि पूजा के लिए घर के सारे लोग पूजा में बैठे होते है. इस बीच पंडित जी रुद्राभिषेक के लिए पूछते है. काकू इसके लिए पाखी का नाम लेती है. लेकिन विराट की मां विराट औऱ सई को रुद्राभिषेक करने के लिए कहती है. वो कहती है कि ये तुम दोनों की पहली पूजा है, इसलिए इसे तुम दोनों को ही करना चाहिए. ये देखकर काकू थोड़ा गुस्सा हो जाती है.

पाखी ये सुनकर काफी चिढ़ जाती है. जिसके बाद पूजा में विराट और सई रुद्राभिषेक करते है. दूसरी तरफ काकू दोनों को साथ देखकर अंदर ही अंदर गुस्सा हो जाती है. इधर विराट की मां ये सोचकर खुश होती है कि अब दोनों की सारी मनोकामना पूरी होगी. सई भी मन ही मान काफी खुश होती है.

Also Read: Gum Hai Kisi Ke Pyar Mein Upcoming Episode : घरवालों ने विराट के सामने रखी ये शर्त, अब घर छोड़कर जाना होगा सई को!

वहीं विराट सई से उसके डांस के बारे में पूछते है और कहते है कि वो उसका डांस देखने के लिए जरूर आएंगे. इधर एक बार फिर से सई देवी ताई के जिंदगी में दखलअंदाजी करती दिखती है और ये बात किसी घरवाले को पसन्द नहीं आती. पिछले एपिसोड में विराट के पिता उससे कहते है कि तुम्हारे पास सिर्फ दो ही रास्ते है. वो कहते है, या तो तुम अपनी पत्नी को घर से निकाल दो या फिर इस घर से तुम उसे लेकर चले जाओ.

अब तक आपने देखा कि विराट की मां के समझाने के बाद सई आलता लगा लेती है. साथ ही पूरा श्रृंगार करके घरवालों के सामने आती है. ये देखकर पाखी थोड़ा जल जाती है तो काकू सबसे कहती है कि ये उसकी कोई नयी चाल है. विराट भी सई को इस तरह देखकर देखता ही रह जाता है.

Posted By : Divya Keshri

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola