Govinda और Sunita Ahuja के तलाक की खबरों पर इस शख्स ने तोड़ी चुप्पी, कहा- गोविंदा जी के साथ…

Published by : Ashish Lata Updated At : 25 Feb 2025 2:41 PM

विज्ञापन

Govinda Sunita Ahuja Divorce

Govinda Sunita Ahuja Divorce: रिपोर्ट्स की मानें तो 90 दशक के स्टार गोविंदा और उनकी पत्नी सुनीता आहूजा शादी के 37 साल बाद तलाक की ओर बढ़ रहे हैं. हालांकि कपल ने अभी तक इस बात की पुष्टि नहीं की है. अब एक्टर के सेक्रेटरी ने इसपर रिएक्ट किया है.

विज्ञापन

Govinda Sunita Ahuja Divorce: बॉलीवुड आइकन गोविंदा और उनकी पत्नी सुनीता आहूजा सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहे हैं. ऐसी अफवाहें हैं कि शादी के लगभग 37 साल बाद कपल तलाक की ओर आगे बढ़ रहे हैं. हालांकि पति-पत्नी ने अभी तक इस न्यूज पर कोई रिएक्शन नहीं दिया है. अब गोविंदा के सेक्रेटरी ने दावों को खारिज कर दिया है और इसे बकवास बताया.

गोविंदा के सेक्रेटरी शशि सिन्हा ने तलाक रूमर्स पर किया रिएक्ट

गोविंदा के सेक्रेटरी शशि सिन्हा ने एबीपी न्यूज संग इंटरव्यू में तलाक की अफवाहों पर बात की. उन्होंने कहा कि सुनीता आहूजा और गोविंदा के बीच तलाक की बातें बेबुनियाद और गलत है. इन अटकलों के पीछे किसी भी सच्चाई से उन्होंने दृढ़ता से इनकार किया. उन्होंने सुझाव दिया कि सुनीता के पिछले बयानों को बढ़ा-चढ़ाकर पेश किया गया होगा, जिससे अनावश्यक गपशप छिड़ गई.

गोविंदा और सुनीता के तलाक में नहीं है कोई सच्चाई

उन्होंने कहा, ”इन खबरों में कोई सच्चाई नहीं है. मैं हमेशा गोविंदा जी के साथ रहता हूं और ऐसा कुछ नहीं है. सुनीता ने कुछ इंटरव्यू दिए होंगे और किसी ने उनकी बातों को बढ़ा-चढ़ाकर पेश किया होगा, इसलिए ऐसी खबरें फैल रही हैं.”

अलग रह रहे हैं गोविंदा और सुनीता आहूजा?

पिछले महीने गोविंदा की पत्नी सुनीता ने एक इंटरव्यू में उनकी शादी को लेकर बड़ा राज खोला था. आहूजा ने खुलासा किया कि वह अभिनेता के साथ नहीं रहती हैं. सुनीता ने बताया कि जहां वह अपने बच्चों के साथ एक फ्लैट में रहती हैं, वहीं गोविंदा अपार्टमेंट के सामने एक बंगले में रहते हैं. अलग रहने के अपने फैसले के बारे में बात करते हुए गोविंदा की पत्नी ने एक बड़ा बयान दिया और कहा कि जहां वह पहले अपनी शादी में सुरक्षित महसूस करती थीं, वहीं अब उन्हें ऐसा महसूस नहीं होता है.

विज्ञापन
Ashish Lata

लेखक के बारे में

By Ashish Lata

आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola