शीशे में खुद को देखकर थप्पड़ मारते हैं गोविंदा, करियर डाउनफॉल पर छलका दर्द

Updated:
विज्ञापन
शीशे में खुद को देखकर थप्पड़ मारते हैं गोविंदा, करियर डाउनफॉल पर छलका दर्द

Govinda Downfall: गोविंदा ने हालिया इंटरव्यू में दावा किया है कि उनका करियर खत्म नहीं हुआ, बल्कि साजिश के तहत बर्बाद किया गया. 100 करोड़ की फिल्म ठुकराने से लेकर इंडस्ट्री में बदनाम करने तक की पूरी कहानी बतायी है. इस बीच उन्होंने यह भी कहा कि वे शीशे में खुद को देखकर थप्पड़ भी मारते थे. जानिए इसके पीछे की पूरी कहानी…

विज्ञापन

Govinda Downfall: 90 के दशक में बॉक्स ऑफिस पर राज करने वाले गोविंदा इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ और हालिया बयानों की वजह से चर्चा में हैं. तलाक की खबरों के बाद उन्होंने इंटरव्यू देकर कई चौंकाने वाली बातें कही हैं. ‘हीरो नंबर 1’ की इमेज से पहचान बनाने वाले इस स्टार ने अब खुलकर कहा है कि उनका करियर खुद खत्म नहीं हुआ, बल्कि खत्म किया गया.

मुकेश खन्ना के शो में खोला दिल

गोविंदा ने हाल ही में ‘शक्तिमान’ फेम मुकेश खन्ना के यूट्यूब चैनल पर बातचीत की. इस दौरान उन्होंने बिना नाम लिए बॉलीवुड के कुछ लोगों पर गंभीर आरोप लगाए. उन्होंने कहा कि जब लोग लिखते हैं कि उनके पास काम नहीं है, तो उन्हें हंसी आती है. उनके मुताबिक, उन्होंने एक 100 करोड़ रुपये वाली फिल्म ठुकरा दी थी. आज भी आईने में खुद को देखकर सोचते हैं कि वो फैसला गलत था. मैं आज भी अपने आपको शीशे में देखकर इस फिल्म को ठुकराने पर खुद को थप्पड़ मारता हूं, मैं खुद से कहता हूं कि मैं पागल हूं और उन पैसों से मैं अपना खर्च चला सकता था, उनका कहना था कि सच बोलना जरूरी है, वरना इंसान खुद से ही दूर हो जाता है.

‘मेरे घर के बाहर बंदूक लेकर लोग आए’

गोविंदा ने उस दौर को भी याद किया जब उनके खिलाफ माहौल बनाया गया. उनका दावा है कि कुछ लोग उन्हें इंडस्ट्री से बाहर करना चाहते थे. उन्होंने कहा कि उनके घर के बाहर बंदूक लेकर लोग आए थे, जिन्हें पकड़ा गया. इन घटनाओं का असर उनके स्वभाव और करियर दोनों पर पड़ा.

‘मेरे खिलाफ षड्यंत्र हुआ’

एक और इंटरव्यू में गोविंदा ने बताया कि पिछले 14-15 सालों में उन्होंने काफी पैसा निवेश किया, लेकिन करीब 16 करोड़ रुपये का नुकसान उठाना पड़ा. उनका आरोप है कि उनकी फिल्मों को थिएटर तक नहीं पहुंचने दिया गया और उनके खिलाफ साजिश रची गई. बता दें, गोविंदा आखिरी बार साल 2019 में फिल्म रंगीला राजा में नजर आए थे. हालांकि, फिल्म बॉक्स ऑफिस पर खास असर नहीं छोड़ पाई.

यह भी पढे़ं: इन 5 बड़े कारणों की वजह से ठंडा पड़ा गोविंदा का स्टारडम, कभी थे ‘हीरो No. 1’

विज्ञापन
अनिकेत कुमार

लेखक के बारे में

By अनिकेत कुमार

अनिकेत बीते 4 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थान के साथ काम करने का अनुभव. एंटरटेनमेंट, हाईपरलोकल और राजनीति की खबरों से अधिक जुड़ाव. वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ कार्यरत.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola