Live Updates

Entertainment News: अनुष्का शर्मा ने अपनी लाडली को बर्थडे किया विश, मॉम के बालों संग खेलती दिखी वामिका

Updated:
विज्ञापन

Golden Globes 2023 LIVE UPDATES: 80वें गोल्डन ग्लोब अवार्ड्स 11 जनवरी (आईएसटी) को लॉस एंजिल्स में आयोजित किए जा रहे हैं. भारतीय फिल्म आरआरआर ने समारोह में नाचो नाचो गाने के लिए सर्वश्रेष्ठ ओरिजनल गीत का अवॉर्ड जीता है. म्यूजिक डायरेक्टर एमएम कीरावनी ने ट्रॉफी ली. फिल्म को सर्वश्रेष्ठ गैर-अंग्रेजी भाषा फिल्म के लिए भी नामांकित किया गया है. यहां देखें लाइव अपडेट्स…

विज्ञापन

अनुष्का शर्मा ने वामिका को बर्थडे किया विश

सनी देओल की गदर फिर से सिनेमाघरों में होगी रिलीज

सनी देओल और अमीषा पटेल की ब्लॉकबस्टर फिल्म गदर तो आप सभी को याद ही होगी. अब फिल्म को लेकर नया अपडेट सामने आया है, दर्शकों को एक बार फिर तारा सिंह और सकीना का रोमांस बड़े पर्दे पर देखने का मौका मिलेगा. जी हां ‘गदर: एक प्रेम कथा’ 15 जून को दुनिया भर के सिनेमाघरों में एक बार फिर से रिलीज होने वाली है. एक अधिकारी ने बताया कि इस फिल्म का बहुप्रतीक्षित सीक्वल ‘गदर 2’ 11 अगस्त को रिलीज होगा, लेकिन इससे ठीक दो महीने पहले, विभाजन पर आधारित ड्रामे ‘गदर: एक प्रेम कथा’ को फिर से रिलीज किया जाएगा. इस फिल्म का निर्देशन अनिल शर्मा ने किया है, जिन्होंने जी स्टूडियोज द्वारा निर्मित मूल फिल्म को भी निर्देशित किया था.

गांधी गोडसे एक युद्ध का ट्रेलर आउट

‘नाटु-नाटु’ के कोरियोग्राफर प्रेम रक्षित ने कही ये बात

‘नाटु-नाटु’ के कोरियोग्राफर प्रेम रक्षित ने आजतक से बात करते हुए कहा कि इस अवॉर्ड के मिलने से काफी खुश हूं, कबी सोचा नहीं था, ऐसा भी होगा. मैं बस भगवान का शुक्रियादा कर सकता हूं, कि हमलोग की मेहनत रंग लाई. आज मेरा कॉन्फिडेंस कई गुना बढ़ गया है. प्रेम रक्षित ने आगे कहा, साउथ के दो बड़े सुपरस्टार जूनियर एनटीआर और राम चरण के साथ काम करना काफी अच्छा था. दोनों साथ थे, तो मैंने सोचा कि इनसे कुछ अलग स्टेप्स करवाया जाए. नाटु-नाटु को कोरियोग्राफ करने में करीब दो महीने का समय लग गया. मैंने स्टार्स के लिए 110 मूव्स तैयार किए थे. दोनों की एनर्जी मैच होनी बहुत जरूरी थी, इसके लिए हमने दिन-रात मेहनत की और रिहर्सल रखा.

रश्मिका मंदाना ने टीम को किया चीयर

रश्मिका मंदाना ने टीम को चीयर किया और लिखा, “आपने ऐसा किया आरआरआर आपके लिए बहुत गर्व और खुशी है @mmkeeravaani सर @ssrajamouli @ tarak9999 @AlwaysRamCharan … (फायर इमोजीस)”.

Naatu Naatu सॉन्ग को अवॉर्ड मिलने पर खुशी से झूम उठी सामंथा रुथ प्रभु

भारतीय फिल्म ‘आरआरआर’ ने 2023 गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड्स में अपने लोकप्रिय गीत ‘नाटु नाटु’ के लिए सर्वश्रेष्ठ ‘ओरिजिनल सॉन्ग-मोशन पिक्चर’ कैटगरी का पुरस्कार अपने नाम कर लिया है. इस ऐतिहासिक जीत से हिंदी सिनेमा के स्टार्स काफी खुश है. शाहरुख खान से लेकर सामंथा रुथ प्रभु और आलिया भट्ट से लेकर रश्मिका मंदाना तक कई सेलेब्स ने बधाई दी. सामंथा रुथ प्रभु ने ट्विटर पर एक वीडियो शेयर करते हुए लिखा, ”सबसे गर्व का क्षण…#RRRMovie #नाटुनाटु #गोल्डनग्लोब्स2023”.

विज्ञापन
विज्ञापन
Budhmani Minj

लेखक के बारे में

By Budhmani Minj

Senior Journalist having over 10 years experience in Digital, Print and Electronic Media.Good writing skill in Entertainment Beat. Fellow of Centre for Cultural Resources and Training .

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola