GHKPM Spoiler: सई के घर पहुंचा विराट, पाखी को हुई टेंशन, क्या अब दोनों के बीच शुरू होगा रोमांस?

Updated:
विज्ञापन
GHKPM Spoiler: सई के घर पहुंचा विराट, पाखी को हुई टेंशन, क्या अब दोनों के बीच शुरू होगा रोमांस?

Ghum Hai Kisi Ke Pyar Mein Spoiler Alert: सीरियल ‘गुम है किसी के प्यार में’ के अपकमिंग एपिसोड में दिखाया जाएगा पाखी ये सोचकर परेशान हो जाता है कि विराट और विनायक, सई के घर पर है. वो अपना काम जल्दी से जल्दी खत्म करके वहां पहुंचना चाहती है.

विज्ञापन

Ghum Hai Kisi Ke Pyar Mein Spoiler Alert: स्टार प्लस का शो ‘गुम है किसी के प्यार में’ (Ghum Hai Kisi Ke Pyar Mein) आने वाले एपिसोड में कुछ रोमांचक होने वाला है. अपकमिंग एपिसोड में फुल ऑन ड्रामा और दिलचस्प ट्विस्ट और टर्न आने वाला है. विराट, सई के घर सवी के प्रोजेक्ट के लिए जाता है. इस बात से पाखी काफी परेशान है और वो नहीं चाहती कि वो उसके घर जाए.

‘गुम है किसी के प्यार में’ का सोमवार का एपिसोड काफी मजेदार होने वाला है. विराट अपने बेटे विनायक के साथ सई के घर जाता है. सवी दोनों का स्वागत करती है और फिर सबके बीच पानीपुरी खाने का प्रतियोगिता होता है. इस दौरान सई और विराट को पुरानी बातें याद आती है जव वो सई को लेकर एक मेले में गया था.

दूसरी तरफ पाखी ये सोचकर परेशान हो जाता है कि विराट और विनायक, सई के घर पर है. वो अपना काम जल्दी से जल्दी खत्म करके वहां पहुंचना चाहती है. उसे लगता है कि पता नहीं विराट वहां क्या कर रहा होगा. पाखी बिना पढ़ें एग्रीमेंट साइन कर देती है. हालांकि मोहित उसे समझाने और पेपर्स पढ़ने के लिए कहता है, लेकिन वो डील फाइनल कर देती है.

Also Read: GHKPM Spoiler: सवी-विनायक के प्रोजेक्ट को लेकर विराट-पाखी में भयानक लड़ाई, सई क्या करेगी अब?

पाखी, विनायक को कॉल करके पूछती है कि उसने खाना खाया या नहीं. बातों ही बातों में उसे पता चलता है कि वो वहां खूब मस्ती कर रहा है. वहीं, विराट और सई मिलकर दोनों का प्रोजेक्ट पूरा कर लेते है. वहीं, चव्हाण निवास में भवानी और सारे परिवार के लोग विराट को लेकर परेशान हो जाते है. वो उसके घर लौटने का इंतजार करते है. काकू नाराज होती है कि पता नहीं वो कहां है और उसपर गुस्सा दिखाती है. अश्विनी और निनाद काकू की सारें बातें सुनते है.

अब तक आपने देखा ‘गुम है किसी के प्यार में’ देखा कि सवी और विनायक स्कूल से आते है और उनलोगों को बताते है कि वो दोनों प्रोजेक्ट पार्टनर है. पाखी कहती है कि वो उनकी मदद करेगी प्रोजेक्ट बनाने में. सई प्रोजेक्ट के लिए चव्हाण निवास आने से मना कर देती है और उन्हें अपने घर आने के लिए कहती है. विराट इसके लिए मान जाता है. पाखी विराट के फैसले से चौंक जाती है.

विज्ञापन
दिव्या केशरी

लेखक के बारे में

By दिव्या केशरी

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola