GHKPM Spoiler: सवी-विनायक के प्रोजेक्ट को लेकर विराट-पाखी में भयानक लड़ाई, सई क्या करेगी अब?
Published by : Divya Keshri Updated At : 03 Dec 2022 11:24 AM
Ghum Hai Kisi Ke Pyar Mein Spoiler Alert: सीरियल 'गुम है किसी के प्यार में' के अपकमिंग एपिसोड में दिखाया जाएगा पाखी को विराट समझाने की कोशिश करता है, लेकिन वो कुछ नहीं समझती. बार-बार उसपर शक करने को लेकर विराट काफी चिड़चिड़ा जाता है और कहता है कि वो उसको विश्वास दिलाने के कुछ नहीं कर सकता.
Ghum Hai Kisi Ke Pyar Mein Spoiler Alert: स्टार प्लस के सीरियल ‘गुम है किसी के प्यार में’ (Ghum Hai Kisi Ke Pyar Mein) में सई और विराट एक साथ काम करने लगे है. पाखी इस बात से खुश नहीं है और इसके लिए वो विराट को स्वार्थी बताती है. लेटेस्ट एपिसोड में दिखाया जाएगा कि विराट और सई काम को लेकर बातें करते होते है और पाखी आ जाती है.
सीरियल ‘गुम है किसी के प्यार में’ के अपकमिंग एपिसोड में दिखाया जाएगा कि विनायक और सवी के स्कूल के बाहर विराट-सई मिल जाते है और काम को लेकर बात करते है. पाखी उनके बीच आ जाती है और उसे देखकर सई वहां से चली जाती है. पाखी उससे पूछती है क्या वो लोग बात कर रहे थे. इस पर वो कहता है काम से जुड़ी बाते है. वो उसे ताना मारती है कि वो उसे बेवकूफ नहीं बना सकता.
पाखी को विराट समझाने की कोशिश करता है, लेकिन वो कुछ नहीं समझती. बार-बार उसपर शक करने को लेकर विराट काफी चिड़चिड़ा जाता है और कहता है कि वो उसको विश्वास दिलाने के कुछ नहीं कर सकता. वहीं, सवी और विनायक स्कूल से आते है और उनलोगों को बताते है कि वो दोनों प्रोजेक्ट पार्टनर है. पाखी कहती है कि वो उनकी मदद करेगी प्रोजेक्ट बनाने में.
Also Read: GHKPM Spoiler: विराट के फैसले पर घरवाले हुए हैरान, पाखी ने गुस्से में चीजों को तोड़ा, कह दी ये बड़ी बात
सई प्रोजेक्ट के लिए चव्हाण निवास आने से मना कर देती है और उन्हें अपने घर आने के लिए कहती है. विराट इसके लिए मान जाता है. पाखी विराट के फैसले से चौंक जाती है. निनाद और अश्विनी, पाखी और विराट के रिश्ते को लेकर परेशान हो जाते है. काकू पाखी से कहती है उसे सई और विराट पर नजर रखनी चाहिए. पाखी और विराट में प्रोजेक्ट वाली बात को लेकर जमकर लड़ाई होती है. वो उसे बताता है कि उसके दिल में सई के लिए कोई फीलिंग नहीं है. तभी मोहित आता है पाखी को मीटिंग के बारे में बताता है. लेकिन पाखी के मन में डर है कि वो विराट को सई के घर अकेले छोड़कर कैसे जाए.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










