GHKPM Spoiler: विराट को मिलेगा उसका खोया हुआ बेटा, सई किडनैपर से कैसे बचाएगी सवी-विनायक की जान

Updated:
विज्ञापन
GHKPM Spoiler: विराट को मिलेगा उसका खोया हुआ बेटा, सई किडनैपर से कैसे बचाएगी सवी-विनायक की जान

Ghum Hai Kisikey Pyaar Mein: सीरियल गुम है किसी के प्यार में दिखाया जाएगा कि दिखाया जाएगा सई, विनायक को लेकर बात करती होती है. तभी एक डॉक्टर उसे बताते है कि प्रताप ने सवी और विनायक को किडनैप कर लिया है.

विज्ञापन

Ghum Hai Kisikey Pyaar Mein Spoiler Alert: सीरियल गुम है किसी के प्यार में (Ghum Hai Kisikey Pyaar Mein) का ट्रैक एक नया मोड़ ले चुका है. लेटेस्ट एपिसोड में दिखाया जाएगा कि प्रताप सुसाइड करने की कोशिश करता है. उसे ऐसा करने से रोकने के लिए पुलिस से लेकर अस्पताल वाले हर कोई कोशिश करते है. सई और साहिबा उसे रोकते है, लेकिन वो किसी की नहीं सुनता.

गुम है किसी के प्यार में का लेटेस्ट एपिसोड

सीरियल गुम है किसी के प्यार में दिखाया जाएगा कि प्रताप अपनी जिंदगी की दिक्कतों के बारे में बताता है, जिससे परेशान होकर वो सुसाइड करना चाहता है. सई उसकी जान बचाने के क्रम में प्रताप को भड़काती है औऱ उसे बहुत बुरा-भला कहती है. वो उसके गुस्से को और भड़काती है, ताकि वो उसे मारने के लिए उसक तरफ आए. ऐसा होता भी है और तब तक पुलिस उसे पकड़कर ले जाते है.

प्रताप ने किया सवी-विनायक को किडनैप

नील भट्ट, आयशा सिंह और ऐश्वर्या शर्मा स्टारर सीरियल ‘गुम है किसी के प्यार में’ में दिखाया जाएगा सई, विनायक को लेकर बात करती होती है. तभी एक डॉक्टर उसे बताते है कि प्रताप ने सवी और विनायक को किडनैप कर लिया है. सई हैरान हो जाती है और उन्हें बचाने के लिए भागती है. दूसरी तरफ विराट अपने खोए हुए बेटे वीनू की खोज में लगा हुआ है. उसे पता चलता है कि उसके बेटे को किसी अन्य अनाथालय में भेज दिया गया है. वह अपने बेटे विनू के बारे में पूछताछ करने जाता है और उसी अनाथालय को देखकर हैरान हो जाता है, जहां से विनायक ने गोद लिया था.

विनायक ही है विराट का असली बेटा

विराट को पता चलता है कि विनायक ही उसका असली बेटा है, जिसे उसने गोद लिया था. तभी वीनू उसे फोनकर किडनैप होने की बात बताता है. वो प्रताप को विराट चौंक जाता है और उससे अपने बच्चों को कुछ भी नहीं करने के लिए कहता है. विराट अस्पताल की ओर भागता है. आने वाले एपिसोड में दिखाया जाएगा कि विराट, सई को यकीन दिलाता है कि वो बच्चों को कुछ नहीं होने देगा. वो अस्पताल में बच्चों को खोजता है.

विज्ञापन
दिव्या केशरी

लेखक के बारे में

By दिव्या केशरी

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola