ePaper

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: शिवानी के लिए विराट ने भवानी से बोला झूठ, पाखी को मिली नयी जिम्मेदारी

Updated at : 19 Apr 2022 11:49 AM (IST)
विज्ञापन
Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: शिवानी के लिए विराट ने भवानी से बोला झूठ, पाखी को मिली नयी जिम्मेदारी

'गुम है किसी के प्यार में' के आने वाले एपिसोड में दिखाया जाएगा कि राजीव सबको अपने बारे में बताने के लिए जाने लगता है, लेकिन विराट उसे रोक लेता है. विराट, राजीव और शिवानी को शादी के लिए अपनी सहमति दे देता है.

विज्ञापन

Ghum Hai Kisikey Pyaar Mein upcoming Episode: सीरियल ‘गुम है किसी के प्यार में’ (Ghum Hai Kisikey Pyaar Mein) सई, शिवानी और राजीव की शादी करवाने के पीछे पड़ी है. सई इसके लिए विराट को मना रही है. इधर भेष बदलकर राजीव चव्हाण निवास आता है और शिवानी से मिलता है. वो भी विराट को मनाता है कि शादी के लिए पूरे परिवार को वो मनाए.

‘गुम है किसी के प्यार में’ के आने वाले एपिसोड में दिखाया जाएगा कि राजीव सबको अपने बारे में बताने के लिए जाने लगता है, लेकिन विराट उसे रोक लेता है. भवानी को शक होता है राजीव पर और वो उससे उसकी पहचान बताने के लिए कहती है. शिवानी ये देखकर काफी डर जाती है. विराट स्थिति को संभालते हुए कहता है कि वो उसके कमरे का एसी ठीक करने आया है.

विराट, राजीव और शिवानी को शादी के लिए अपनी सहमति दे देता है. वो कहता है कि उसने अपना फैसला बदल दिया है और राजीव पर भरोसा करना शुरू कर दिया है. शिवानी, विराट को शुक्रिया कहती है. विराट को खुश देखकर सई काफी खुश हो जाती है और उसकी तारीफ भी करती है.

Also Read: Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: राजीव-शिवानी की शादी कराने के लिए विराट हुआ राजी, भेष बदलकर आया ये शख्स

विराट से सई उसके प्लान के बारे में पूछती है. विराट उमुस्कुराते हुए उस पर भरोसा करने को कहत हा. इस बीच, भवानी रामनवमी की पूजा की जिम्मेदारी पाखी को देती है. सई आकर घरवालों से विराट के बारे में सवाल करती है. सभी परेशान हो जाते है और इसके लिए सई को जिम्मेदार ठहराते है. अश्विनी को विराट के ट्रांसफर की चिंता सताती है.

चव्हाण परिवार को नागेश चव्हाण के सम्मान में एक समारोह का निमंत्रण मिलता है. भवानी औऱ पूरा परिवार उसमें जाने के लिए तैयार हो जाता है. सब वहां जाते है और तैयारी देखकर सई, राजीव को बधाई देती है. सई, विराट को बताता है कि परिवार सोच रहा है कि समारोह की तैयारी के पीछे उसका हाथ है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola