GHKPM Spoiler: बेटे का सच जानने के लिए सई ने ली इस शख्स की मदद, विराट के खिलाफ मिला सबूत, अब क्या होगा आगे?

Updated:
विज्ञापन
GHKPM Spoiler: बेटे का सच जानने के लिए सई ने ली इस शख्स की मदद, विराट के खिलाफ मिला सबूत, अब क्या होगा आगे?

गुम है किसी के प्यार में दिखाया जाएगा कि सई सच्चाई का पता लगाने के लिए जगताप से मिलती है औऱ दोनों अनाथालय जाते है. जगताप का दोस्त दोनों को बताता है कि विराट एक बच्चे के बारे में पूछ रहा था.

विज्ञापन

Ghum Hai Kisikey Pyaar Mein Spoiler Alert: गुम है किसी के प्यार में (Ghum Hai Kisikey Pyaar Mein) में ना चाहते हुए भी सई और विराट बार-बार एक-दूसरे से टकरा जाते है. एक तरफ जहां पाखी को लग रहा कि विराट उसे धोखा दे रहा. दूसरी तरफ सई अपने खोए बेटे वीनू की तलाश में लगी है. उसे यकीन है कि विराट इस बारे में कुछ जानता है और उसे बता नहीं रहा.

गुम है किसी के प्यार में का आज का एपिसोड

गुम है किसी के प्यार में दिखाया जाएगा कि करिश्मा का मिसकैरेज हो जाता है और इसे लेकर वो रोती है. करिश्मा की मदद के लिए सई औऱ विराट आते है. सई उसकी हालत समझती है और उसे अपना मिसकैरेज याद आ जाता है. वो करिश्मा को हिम्मत दिखाने की बात कहती है. वो इसे अपने घर ले जाती है. करिश्मा को याद आता है कि उसने हमेशा सई के साख खराब बर्ताव किया है और आज वो ही उसकी मदद कर रही है.

सई को हुआ विराट पर शक

सई को अपने वीनू की याद आती है तभी विराट के फोन पर एक फूल गिरता है. इसकी वजह से आनंदी का मैसेज खुल जाता है. आनंदी ने इस मैसेज में सई के साथ हुई अपनी बातचीत के बारे में लिखा होता है. वो बताती है कि उसने विराट के मना करने पर उसे कुछ नहीं बताया है. सई हैरान रह जाती है. वो सोचती है कि विराट उससे कुछ छिपा रहा है और ये सच्चाई आनंदी जानती है. सई जगताप की मदद लेने के बारे में सोचती है.

Also Read: GHKPM: पाखी नहीं ‘रामायण’ की ‘सीता’ से जब विराट को हो गया था प्यार, शादी से पहले इस वजह से टूट गया था रिश्ता!
जगताप ने की सई की मदद

सई सच्चाई का पता लगाने के लिए जगताप से मिलती है औऱ दोनों अनाथालय जाते है. जगताप का दोस्त दोनों को बताता है कि विराट एक बच्चे के बारे में पूछ रहा था. सई को पता चलता है कि वीनू जिन्दा है और ये बात विराट जानता है. सई किसी भी कीमत पर सच सबके सामने लाने का फैसला करती है. आने वाला एपिसोड काफी ट्विस्ट एंड चर्न से भरा हुआ है.

विज्ञापन
दिव्या केशरी

लेखक के बारे में

By दिव्या केशरी

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola