GHKPM Spoiler: बच्चों के सामने ही लड़ने लगे विराट- पाखी, काकू ने अश्विनी और निनाद को दी चेतावनी

Updated:
विज्ञापन
GHKPM Spoiler: बच्चों के सामने ही लड़ने लगे विराट- पाखी, काकू ने अश्विनी और निनाद को दी चेतावनी

Ghum Hai Kisikey Pyaar Mein: सीरियल ‘गुम है किसी के प्यार में’ दिखाया जाएगा कि सई और विराट की शादी की सालगिरह के बारे में जानकर भवानी काफी गुस्सा हो जाती है. वहीं, गेम खेलने के दौरान विराट और पाखी में लड़ाई हो जाती है.

विज्ञापन

Ghum Hai Kisi Ke Pyar Mein Spoiler Alert: सीरियल ‘गुम है किसी के प्यार में’ (Ghum Hai Kisi Ke Pyar Mein) में एक धमाकेदार ट्विस्ट आने वाला है. पाखी, विनायक, विराट और सई मिलकर सवी का बर्थडे पिकनिक स्पॉट पर सेलिब्रेट करते है. वहीं, चव्हाण निवास में पता चलता है कि सई भी उनके साथ पिकनिक पर गई है. काकू ये जानकर काफी नाराज हो जाती है.

गुम है किसी के प्यार में का लेटेस्ट एपिसोड

नील भट्ट, आयशा सिंह और ऐश्वर्या शर्मा का सीरियल ‘गुम है किसी के प्यार में’ दिखाया जाएगा कि स्कूल पिकनिक में टीचर सारे पैरेंट्स के साथ गेम खेलते है. पाखी और विराट गेम खेलते है और टीचर उनसे एक-दूसरे के बारे में सवाल पूछती है. पाखी, विराट से जुड़े सवालों के जवाब सही तरीके से देती है. उसका कोई भी जवाब गलत नहीं होता.

विराट ये गेम खेलने से मना करता है, लेकिन सबके कहने पर वो मान जाता है. टीचर पाखी से जुड़े सवाल पूछती है जिसका विराट जवाब नहीं दे पाता. वो सिर्फ दो ही सवालों के जवाब सही देता है. गेम के लास्ट में टीचर कहते है कि वो अपनी पत्नी को अच्छे से नहीं जानते है. पाखी काफी अपसेट हो जाती है औऱ विराट से कहती है कि उसे उसकी पसन्द और नापसन्द के बारे में कुछ बता नहीं. दोनों सबके सामने ही लड़ने लगते है.

Also Read: GHKPM Spoiler: सई को सवी के बर्थडे से विराट रखेगा दूर, बनाया ये प्लान… लेकिन आएगा फिर ये टविस्ट

सई और विराट की शादी की सालगिरह के बारे में जानकर भवानी काफी गुस्सा हो जाती है. वो अश्विनी और निनाद को कहती है कि सई, विराट और पाखी के बीच आने की कोशिश कर रही है. वहीं, पिकनिक गेम में टीचर सई और विराट को इस गेम में खेलने के लिए कहते है. सई खेलने से मना कर देती है, लेकिन सवी के जिद के आगे दोनों हार जाते है. सवी उनसे कहती है कि उस�� वो क्राउन चाहिए. विराट और सई गेम खेलते है और एक-दूसरे के बारे सही-सही जवाब देते है. दोनों अपने अतीत को यादकर मुस्कुराने लगते है. पाखी ये देखकर अपने आंसू रोक नहीं पाती. विनायक ये सोचता है कि उसके पिता सई को इतने अच्छे से कैसे जानते है.

विज्ञापन
दिव्या केशरी

लेखक के बारे में

By दिव्या केशरी

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola