Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin Spoiler: पाखी को इग्नोर कर विनायक ने सई को लगाया गले, विराट के खिलाफ केस दर्ज
गुम है किसी के प्यार में का री-रन, फोटो- इंस्टाग्राम
Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin Spoiler: गुम है किसी के प्यार में आने वाले दिनों में काफी ट्विस्ट देखने को मिलेंगे. जहां विनायक सई के पास जाएगा और पाखी को निराश छोड़कर उसे गले लगा लेगा. इस बात से पाखी काफी दुखी हो जाती है और गुस्से में आकर मामला दर्ज कराने की योजना बनाती है.
Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin Spoiler: आयशा सिंह, नील भट्ट और ऐश्वर्या शर्मा स्टारर टीवी शो गुम है किसी के प्यार में दिन प्रतिदिन काफी दिलचस्प होता जा रहा है. लेटेस्ट एपिसोड में, हमने हर्षद अरोड़ा को डॉ. सत्य अधिकारी के रूप में प्रवेश करते देखा. हाल ही में, हम देख रहे हैं कि सत्या सईं और विराट के जीवन में नए मोड़ ला रहा है. सत्य मजेदार और सहज है, जो साईं को बहुत परेशान करता है. दूसरी ओर, पाखी को निराशा का सामना करना पड़ता है, जब वह विराट को सईं, सावी और विनायक के साथ समय बिताते हुए देखती है. अब आने वाले एपिसोड में, हम विनायक को पाखी के ऊपर सई को गले लगाते हुए देखेंगे.
गुम है किसी के प्यार में के आने वाले एपिसोड में हम सवी (आरिया सकारिया), विराट (नील भट्ट) और विनायक (तन्मय ऋषि) को स्कूल से आते हुए देखेंगे. सवी उत्साह से सईं के साथ अपने प्रोजेक्ट प्रस्तुति के बार में बताता है. जिसपर विराट कहता है कि इसके लिए विनायक पहले नंबर पर आया हैं. सभी खुश हो जाते हैं और विनायक के लिए ताली बजाते हैं. उत्साहित पाखी भी अपने बेटे पर गर्व करती है. वह उसे आने और उसे गले लगाने के लिए कहती है. हालांकि, विनायक पाखी के पास से गुजरता है और सई को गले लगाता है. विनायक और सई को एक साथ देखकर पाखी निराश हो जाती है.
गुम है किसी के प्यार में के आने वाले एपिसोड में, हम देखेंगे कि पाखी एक वकील के पास जाती है, जब वह विराट और सई को सवी और विनायक के साथ एक टेंट में सोते हुए देखती है. जब विराट उससे विनती करता है कि वह अपने बच्चों को उसके साथ रहने दे और उनकी खुशियां न छीन ले, तो पाखी मान जाती है. हालांकि, बाद में पाखी केस फाइल करने का सोचती है. वह एक वकील से मिलने जाती है. वकील पूछता है कि यह पारिवारिक मामला है या आपराधिक मामला है. पाखी दोनों कहती है. फैंस कयास लगा रहे हैं कि पाखी सई के खिलाफ गर्भाशय निकलवाने को लेकर केस दर्ज कराने वाली हैं. आने वाले एपिसोड को देखकर पता चलेगा कि आगे क्या ट्विस्ट एंड टर्न आते हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए