Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin में होगी रजत से जुड़े इस करीबी की एंट्री, सवी को काला जादू करते देखेगी भाग्यश्री

Updated:
विज्ञापन
Bhavika Sharma reacts to Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin off air

Bhavika Sharma reacts to Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin off air

स्टार प्लस के सीरियल गुम है किसी के प्यार में दिखाया जाएगा कि सवी के सामने ये राज खुल जाएगा कि आखिर किस वजह से रजत का बदला है. रजत अपनी बेटी सई से बात नहीं कर रहा है.

विज्ञापन

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: सीरियल गुम है किसी के प्यार में बड़ा टविस्ट आने वाला है, जिसमें खुलासा होगा कि सई किसकी बेटी है. सीरियल में दिखाया गया कियान, रजत को अपना नाम बदलने के लिए पेपर्स देता है. कियान उससे कहता कि वो अपना नाम बदलकर कियान अर्श गुजराल करना चाहता है. रजत काफी दुखी हो जाता है और उसकी खुशी के लिए पेपर्स पर साइन कर देता है. अपकमिंग एपिसोड में नया ड्रामा देखने मिलेगा.

गुम है किसी के प्यार में क्या दिखाया जाएगा

सीरियल में दिखाया जाएगा कि सवी को पता चलेगा कि आखिर किस वजह से रजत अपनी बेटी से खराब से बात कर रहा है. सवी इसके पीछे की सच्चाई को उजागर करने में लग जाएगी. जिसके बाद सवी उसे एक फाइल थमाएगी, जिसे पढ़ने पर उसे यकीन नहीं होगा.

किसकी बेटी है सई

अपकमिंग एपिसोड में दिखाया जाएगा कि सवी द्वारा दी गई फाइल और कुछ नहीं बल्कि सई की डीएनए टेस्ट रिपोर्ट होगी. इस रिपोर्ट में पता चलेगा कि रजत की ही बेटी सई है. रजत इमोशनल हो जाएगा और उसे याद आएगा कि उसने सई से कितने खराब से बात किया था. वो सई से माफी मांगेगा और उसे हग कर लेगा. हालांकि सवी उसे उसके किए गए बर्ताव पर सवाल करेगी.

क्या सवी करती है काला जादू

गुम है किसी के प्यार में दिखाया जाएगा कि भाग्यश्री को सवी के असामान्य व्यवहार पर शक होता है. सवी के हाथ में वो रजत का बाल और नींबू को चाकू से पकड़े देखती है. उसे लगता है कि सवी, रजत को अपने प्यार में पड़ने के लिए जादू कर रही है. इस गलतफहमी से भाग्यश्री कैसे निकलती है, ये देखने लायक होगा.

Also Read- Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: अर्श ने खेला बड़ा दांव, सई को लेकर रजत के मन में डाला शक, क्या करेगी सवी

Also Read- Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: ऑफ-एयर नहीं होगा सवी-रजत का शो, ये एक्टर्स नहीं करेंगे रिप्लेस, जानें लेटेस्ट अपडेट

विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

मेरा नाम दिव्या केशरी है. मैं प्रभातखबर.कॉम में एंटरटेनमेंट लीड के तौर पर काम कर रही हूं. पिछले 5 साल से ज्यादा वक्त से मैं ग्लैमर और सिनेमा की दुनिया को कवर कर रही हूं. मेरा पूरा फोकस फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT के ट्रेंडिंग अपडेट्स पर रहता है. मैं आपके लिए फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस का पूरा हिसाब-किताब लेकर आती हूं. लिखते वक्त मेरी एक ही कोशिश रहती है- बात चाहे कितनी भी मुश्किल क्यों न हो, उसे बिल्कुल आसान और मजेदार तरीके से कहूं. ताकि आप खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे कनेक्ट भी कर पाएं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola

Frequently Asked Questions

सीरियल में दिखाया जाएगा कि सवी को पता चलेगा कि आखिर किस वजह से रजत अपनी बेटी से खराब से बात कर रहा है. सवी इसके पीछे की सच्चाई को उजागर करने में लग जाएगी. जिसके बाद सवी उसे एक फाइल थमाएगी, जिसे पढ़ने पर उसे यकीन नहीं होगा.