Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: सवी ने रजत को दी सजा, ईशा ने चालाकी से इस बात के लिए भाग्यश्री को मनाया

Bhavika Sharma reacts to Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin off air
गुम है किसी के प्यार में दिखाया जाएगा कि सवी घर की सारी शराब की बोतल फेंक देती है. रजत उसे रोकने की कोशिश करता है. लेकिन सवी उसे पिछली रात में उसने जो गलती है वो याद दिलाती है.
Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: गुम है किसी के प्यार में दिखाया जा रहा है कि रजत की जिंदगी में फाइनली खुशियों ने दस्तक दी थी. उसे अपनी बेटी सई की कस्टडी मिल गई, लेकिन अर्श ने बड़ा दांव खेला, अर्श ने रजत के मन में शक डाल दिया कि सई उसकी बेटी नहीं है. उसके बाद से ही रजत का सई को लेकर बिहेवियर बदल गया. लेटेस्ट एपिसोड में दिखाया जाएगा कि ईशा और शांतनु गणेश स्थापना को लेकर चर्चा करते रहते हैं. ईशा कहती है कि वह चाहती है कि सब कुछ सही हो जाए.
गुम है किसी के प्यार में क्या दिखाया जाएगा
सीरियल में दिखाया जाएगा कि ईशा और मृण्मयी ठक्कर के घर आती है और उन्हें गणेश स्थापना के लिए अपने घर इनवाइट करती है. भाग्यश्री कहती है सवी और सई की इच्छा है इसलिए बप्पा उसके घर आएंगे. ईशा मान जाती है और उसे स्थापना को ठीक से संभालने के लिए कहती है.
भाग्यश्री क्यों हुई हैरान
भाग्यश्री हैरान हो जाती है कि ईशा कैसे मान गई. ईशा से मृण्मयी पूछती है कि वो इस बात के लिए क्यों मानी. ईशा कहती है वो ठक्करों को मराठी रीति-रिवाज अपनाने के लिए मनाने के लिए आयी थी. मृण्मयी उसके प्लान की तारीफ करती है.
सवी की इस हरकत पर गुस्सा हुआ रजत
गुम है किसी के प्यार में सवी घर की सारी शराब की बोतलें फेंक देती है. रजत उसे रोकने की कोशिश करता है. लेकिन सवी उसे पिछली रात में उसने जो गलती है वो याद दिलाती है. रजत को सब याद आता है और वो चेक करता है कि उसकी जेब में डीएनए सैंपल अभी भी रखा हुआ है. रजत गुस्सा करता है, लेकिन कुछ नहीं कर पाता. भाग्यश्री उसे रोकने की कोशिश करती है, लेकिन सवी उन्हें समझाती है कि गणेश स्थापना के समय, शराब को घर से बाहर रखना महत्वपूर्ण है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










