Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: नशे में धुत होकर रजत ने आशका के घर किया हंगामा, सवी निभाएगी पत्नी धर्म

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin upcoming twist
सीरियल गुम है किसी के प्यार में दिखाया जाएगा कि सई अपने पिता के बर्ताव से काफी दुखी और उदास हो जाती है. सवी उसका मन बहलाने की कोशिश करती है. सवी उसके लिए उसका फेवरेट खाना बनाती है.
Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: गुम है किसी के प्यार में एक नया ड्रामा दर्शकों का इंतजार कर रहा है. सीरियल में अबतक दिखाया गया कि सवी और रजत, सई की कस्टडी मिल सकें, इसलिए जल्दी-जल्दी में शादी करते है. सई की कस्टडी उन्हें मिल जाती है, लेकिन अर्श, रजत के मन में ऐसा बात डाल देता है, जिससे वो परेशान हो जाता है. अर्श उससे कहता है कि सई उसके और आशका की बेटी है. रजत ये जानकर काफी अजीब बर्ताव सई से करने लगा है. उसे लगने लगा कि सई, अर्श की बेटी है.
गुम है किसी के प्यार में क्या दिखाया जाएगा
सीरियल के अपकमिंग एपिसोड में दिखाया जाएगा की सई को खुश करने के लिए सवी उसे किचन लेकर आती है. सवी उससे उसका फेवरेट केक बनाने का वादा करती है. बात करने के दौरान सवी देखती है कि सई काफी उदास है. सई उससे पूछती है कि उसके पिता उसे नापसंद क्यों करते हैं. सवी उसका सवाल सुनकर हैरान हो जाती है. सवी सोचती है सई इतनी छोटी है फिर भी चीजों को उससे बेहतर समझ रही है.
शराब पीकर आशका के घर हंगामा करेगा रजत
गुम है किसी के प्यार में के आने वाले एपिसोड में दिखाया जाएगा कि आशका, सवी को रात में फोन करती है. आशा रोते हुए उसे अपने घर आकर रजत को लेकर जाने के लिए कहती है. सवी ये जानकर हैरान हो जाती है. आशका उससे कहती है वो नशे की हालत में उसके बेडरूम में आ गया है और अजबी बिहेव कर रहा है. वो सवी को जल्दी आने के लिए कहती है.
क्या आशका के घर जाएगी सवी
सवी, आशका से कहती है कि वो तुरंत उसके घर आ रही है और रजत को ले जाएगी. क्या रजत सच में आशका के घर उसके लिए परेशान खड़ा कर रहा है. या आशका और अर्श की ये कोई चाल है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By दिव्या केशरी
दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.
शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत
दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.
खबरों को लेकर सोच
दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










