Bigg Boss 17 का हिस्सा बनने पर गुम है किसी के प्यार में फेम 'पाखी' ने तोड़ी चुप्पी, कहा-मेरे हिसाब से इस शो...

Edited by Divya Keshri
Updated:
विज्ञापन

गुम है किसी के प्यार में फेम ऐश्वर्या शर्मा बिग बॉस 17 में दर्शकों को एंटरटेन करेंगी. गुम है किसी के प्यार में ऐश्वर्या, पाखी का किरदार निभाती थी. इसमें उनके पति नील भट्ट भी थे. हालांकि शो में अब लीप आ गया है और दोनों ने इसे अलविदा कह दिया है.

विज्ञापन

Bigg Boss 17: रविवार से बिग बॉस 17 शुरू हो चुका है और सलमान खान एक बार फिर से दर्शकों को एंटरटेन करते दिखेंगे. इस सीजन शो का दिल, दम और दिमाग का थीम है. बिग बॉस के घर दिल, दिमाग और दम तीन भागों में बांटा गया है. खेल शुरू होते ही कंटस्टेंट के बीच तू-तू मैं-मैं होने लगी. इस सीजन रियलिटी शो में अंकिता लोखंडे, विक्की जैन, नील भट्ट, ऐश्वर्या शर्मा, पत्रकार जिग्ना वोरा, कॉमेडियन और लॉक अप विजेता मुनव्वर फारुकी, वकील सना, ईशा मालविया, अभिषेक कुमार, मन्नारा चोपड़ा, सोनिया बंसल, तहलका भाई के नाम से मशहूर हैं यूट्यूबर सनी आर्य और अनुराग डोभाल नजर आएंगे. खतरों के खिलाड़ी 13 की सेकेंड रनर अप ऐश्वर्या शर्मा ने बिग बॉस 17 में भाग लेने पर चुप्पी तोड़ी है. शो में वो अपने पति नील के साथ नजर आ रही है. उनके फैंस उनका खेल देखने के लिए बेताब है.

ऐश्वर्या शर्मा बिग बॉस 17 को लेकर तोड़ी चुप्पी

गुम है किसी के प्यार में फेम ऐश्वर्या शर्मा बिग बॉस 17 में दर्शकों को एंटरटेन करेंगी. गुम है किसी के प्यार में ऐश्वर्या, पाखी का किरदार निभाती थी. इसमें उनके पति नील भट्ट भी थे. हालांकि शो में अब लीप आ गया है और दोनों ने इसे अलविदा कह दिया है. उन्होंने बॉलीवुड लाइफ से बात करते हुए बताया कि उन्होंने बिग बॉस 17 के लिए कैसी तैयारी की है. ऐश्वर्या ने कहा, मुझे लगता है कि मेरे हिसाब से इस शो के लिए फिजिकल तैयारी की जरूरत नहीं है. आप फिजिकल रूप से फिट हैं और यही काफी है. आपको कोई ताकत बनाने की जरूरत नहीं है क्योंकि यह खतरों के खिलाड़ी नहीं है. लेकिन हां मानसिक शक्ति की आवश्यकता है.

ऐश्वर्या शर्मा ने कही ये बात

ऐश्वर्या शर्मा ने आगे कहा कि, आपको खुद को हर चीज के लिए तैयार करना होगा क्योंकि घर में रहना आसान नहीं है. बहुत सारे उतार-चढ़ाव हैं. वहां बहुत सारे लोग हैं और आप कभी नहीं जानते कि वे कैसे प्रतिक्रिया देंगे. आप अभी कुछ भी प्लान नहीं बना सकते. वहीं, प्रभात खबर से बातचीत में एक्ट्रेस ने कहा, बिग बॉस के घर में मैं अकेली नहीं होउंगी क्योंकि मेरा पार्टनर मेरे साथ वहां जा रहा है.हम एक दूसरे के सपोर्ट सिस्टम की तरह होंगे. यह सकारात्मक पहलू है नेगेटिव बात करूं, तो कहीं ना कहीं एक दबाव भी है जैसा हम कभी अपने घर पर झगड़ा कर लेते हैं या कभी किसी बात को लेकर हमारी नोकझोंक हो जाती है,तो ये सारी चीजें अब सभी लोगों के सामने होंगी.

गुम है किसी के प्यार की लोकप्रियता का आपको फायदा मिलेगा ?

ऐश्वर्या शर्मा ने ये भी कहा कि, मैं जैसी हूं वैसी हूं. मुझे नहीं पता कि लोग मुझे पसंद करेंगे या नहीं. ये उनकी पसंद है कि मुझे पसंद करे या फिर ना करें. अगर लोगों ने ये सोच लिया है कि मैं पाखी जैसी ही असल जिंदगी में भी हूं, तो ये उनकी परेशानी है. मैं पाखी जैसी नहीं हूं. बता दें कि गुम है किसी के प्यार में ऐशवर्या ने पाखी का किरदार निभाया था. नील भट्ट और ऐश्वर्या को सेट पर ही प्यार हुआ और उसके बाद दोनों ने शादी कर ली.

खतरों के खिलाड़ी 13 में नजर आई थी ऐश्वर्या शर्मा

हाल ही में खतरों के खिलाड़ी 13 में ऐश्वर्या शर्मा नजर आई थी. वो चॉप 3 में थी और उन्होंने अपने गेम से फैंस को काफी इम्प्रेस किया था. एक इंटरव्यू में रोहित शेट्टी के शो फाइनल में पहुंचने को लेकर उनके पति नील भट्ट ने कहा था, “मैं आपको बता भी नहीं सकता कि मुझे कितना गर्व महसूस हुआ जब उसने मुझे बताया कि वह फाइनल में पहुंच गई है. मेरी आंखों में आंसू थे. मैंने उससे कहा यदि आप जीतते हैं, तो यह बहुत अच्छा है, यदि आप नहीं जीतते हैं, फिर भी मैं यहां रहूंगा और आपसे उतना ही प्यार करूंगा. और जब मुझे पता चला कि वह पहली फाइनलिस्ट है तो मुझे बहुत गर्व हुआ.”

Also Read: Bigg Boss 17 में लोग ऐश्वर्या में ‘गुम है किसी के प्यार में’ की ‘पाखी’ ढूंढेंगे तो निराशा होगी- ऐश्वर्या शर्मा

विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का पत्रकारिता अनुभव है. वह फिल्म, टीवी और ओटीटी की दुनिया को बहुत अच्छे से समझती हैं. दिव्या की खास पहचान फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरी, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट, गॉसिप और ट्रेंडिंग टीवी-ओटीटी खबरों में है. वह खबरों को आसान भाषा में लिखती हैं ताकि हर पाठक उसे आराम से समझ सके और जुड़ाव महसूस कर सके. शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. यहां उन्होंने कई खास स्टोरी और पैकेज बनाए और झारखंड से जुड़ी कई महत्वपूर्ण खबरों पर काम किया. यहीं से उनकी रिपोर्टिंग स्किल और सरल भाषा में खबर लिखने की क्षमता मजबूत हुई. प्रभात खबर डिजिटल में भूमिका इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां उन्होंने एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाई. आज वह एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं और फिल्म, टीवी और ओटीटी से जुड़ी ट्रेंडिंग खबरों पर लगातार काम कर रही हैं. उनकी सबसे मजबूत पकड़ फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग में मानी जाती है. वह हर खबर को सिर्फ जानकारी नहीं, बल्कि एक कहानी की तरह पेश करती हैं. पत्रकारिता को लेकर सोच दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ खबर देना नहीं है, बल्कि पाठकों से जुड़ने का एक तरीका है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिससे वह किसी भी खबर की गहराई को अच्छे से समझ पाती हैं. इसी वजह से वह खबरों को आसान, साफ और असरदार भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में सक्षम हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola