Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: नील नहीं है विनोद और लीना का असली बेटी, लक्ष्मी देगी चव्हाण निवास को आग लगाने की धमकी

Published by : Divya Keshri Updated At : 22 Feb 2025 12:15 PM

विज्ञापन

param singh on Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin off air

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: गुम है कि किसी के प्यार में दिखाया जाएगा कि नील को तेजू के पिता के बारे में पता चलता है. नील फोन पर वेदांत को समझाता है और रोने के लिए नहीं कहता. दूसरी तरफ लीना, विनोद से कहती है कि नील की सच्चाई किसी के सामने नहीं आनी चाहिए.

विज्ञापन

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: सीरियल गुम है कि किसी के प्यार में दिखाया जाएगा कि नील को पता चलता है कि तेजू के पिता मोहित अब इस दुनिया में नहीं रहे. नील उससे पूछता है कि क्या वेदांत ठीक है. तेजू कहती है वह ठीक नहीं है. नील उससे फोन पर बात करता है और उसे मजबूत बनने के लिए कहता है. नील कहता है कि अब उसे अपने परिवार की जिम्मेदारी लेनी है. वेदांत उसकी सारी बातें ध्यान से सुनता है. मोहित के पिता तेजू से पूछते हैं वह फोन पर किससे बात कर रही.

विनोद और लीना का असली बेटा नहीं है नील

सीरियल में दिखाया जाएगा कि प्राची ,नील के पास जाती है और उनसे उनके एल्बम के लिए एक फोटो चुनने के लिए कहती है. नील अपने माता-पिता के साथ फोटो देखता है और कुछ सोचने लगता है. दूसरी तरफ विनोद, लीना से कहता है कि नील उसका असली बेटा नहीं है. लीना कहती है ये सच्चाई किसी के सामने नहीं आनी चाहिए.
विनोद कहता है कि अगर लड़की ने नील से शादी करने के बाद इस बारे में पूछा तो वह कैसे सबकुछ संभालेंगे. इसपर लीना ने कहा कि अगर ऐसा होता है तो वह उस लड़की का बैडलक होगा.

लक्ष्मी देगी ये धमकी

विनोद, लीना से कहता है कि उसने एक बार नील से सच्चाई बताने की कोशिश की, लेकिन उसने उसे रोक लिया. लीना कहती है कि वह उसे कभी नहीं बताएगी. वह विनोद से प्रॉमिस करने के लिए कहता है कि वह इसे सीक्रेट रखेगा. विनोद कहता है कि वह इस बात को कभी बाहर नहीं आने देगा. आने वाले एपिसोड में दिखाया जाएगा कि मोहित के माता-पिता मुक्ता और उसके बच्चों को नागपुर ले जाने की बात कहते हैं. ये बात सुनकर लक्ष्मी गुस्सा हो जाती है. वहीं कहती है अगर मुक्ता का परिवार नागपुर आया तो वह पूरे चव्हाण निवास को आग लगा देगी.

यह भी पढ़ें- Ghum Hai KIsikey Pyaar Meiin: ऋतुराज या नील, किसकी किस्मत में होगी तेजू? परिवार वालों ने लिया बड़ा फैसला

यह भी पढ़ें- Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: क्या ऋतुराज की बेरुखी होगी नील और तेजू की शादी की वजह? दोनों की किस्मत में क्या है लिखा

विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola