Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin में 'विराट' को मिलती है इतनी सैलरी, एक एपिसोड की फीस जानकर लगेगा 440 वोट का झटका

गुम है किसी के प्यार में नील भट्ट, एसीपी विराट चव्हाण की भूमिका में नजर आते है. उनके किरदार को दर्शकों से खूब सारा प्यार मिला. शो में नील, आयशा सिंह के अपोजिट नजर आते है, जो सई जोशी की भूमिका निभा रही हैं.
Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: डेली सोप गुम है किसी के प्यार में सबसे लोकप्रिय शोज में से है. शो हर बार टीआरपी रेस में टॉप 5 में रहता है. इसमें नील भट्ट, ऐश्वर्या शर्मा और आयशा सिंह मुख्य भूमिका निभा रहे है. कुछ दिनों से सीरीयल चर्चा में है. पहले ऐश्वर्या ने शो को अलविदा कहा और अब सई-विराट भी जल्द शो छोड़ देंगे. शो की कहानी 20 साल आगे बढ़ जाएगी. आज आपको बताते है एक एपिसोड के लिए नील कितना चार्ज करते है.
गुम है किसी के प्यार में नील भट्ट, एसीपी विराट चव्हाण की भूमिका में नजर आते है. उनके किरदार को दर्शकों से खूब सारा प्यार मिला. शो में नील, आयशा सिंह के अपोजिट नजर आते है, जो सई जोशी की भूमिका निभा रही हैं. इस शो के अलावा एक्टर 12/24 करोल बाग, जिंदगी की हर रंग … गुलाल, नच ले वे विद सरोज खान, रामायण, रूप – मर्द का नया स्वरूप जैसे शोज में काम कर चुके है.
https://www.instagram.com/p/CrvkVGrS4HH/
नील भट्ट का एक शानदार करियर रहा है और जब भी वह पर्दे पर आए तो उन्होंने दर्शकों को प्रभावित किया. टाइम्स नाउ की एक रिपोर्ट के अनुसार, एक्टर गुम है किसी के प्यार में अपनी भूमिका के लिए प्रति एपिसोड 1 लाख रुपये चार्ज करते है. फिलहाल एक्टर शो छोड़ने के बाद अगले किस प्रोजेक्ट में नजर आएंगे, इसकी जानकारी सामने नहीं आई है. हालांकि फैंस ये जानने के लिए बेताब है.
https://www.instagram.com/p/Cr2cXjLNEl_/
गौरतलब है कि गुम है किसी के प्यार में के सेट पर नील भट्ट और ऐश्वर्या शर्मा की मुलाकात हुई थी. शो में दोनों विराट और पाखी का किरदार निभाते है. दोनों को शो के दौरान प्यार हुआ और फिर दोनों नवंबर 2021 में शादी के बंधन में बंध गए. पाखी के शो छोड़ने पर विराट ने पोस्ट लिखा था. उन्होंने लिखा था, शो का पहला शॉट जो हमने दिया! वह शुरुआत जो हमें नहीं पता थी कि यह हमें देगी. यह कोई रहस्य नहीं है कि मुझे आपके साथ काम करने की कमी खलेगी, लेकिन मैं आपके भविष्य के लिए खुश और हूं.
Also Read: Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin में कौन होगा विलेन? इस एक्टर का नाम आया सामने! शो में लाएगा तूफान
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
मेरा नाम दिव्या केशरी है. मैं प्रभातखबर.कॉम में एंटरटेनमेंट लीड के तौर पर काम कर रही हूं. पिछले 5 साल से ज्यादा वक्त से मैं ग्लैमर और सिनेमा की दुनिया को कवर कर रही हूं. मेरा पूरा फोकस फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT के ट्रेंडिंग अपडेट्स पर रहता है. मैं आपके लिए फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस का पूरा हिसाब-किताब लेकर आती हूं. लिखते वक्त मेरी एक ही कोशिश रहती है- बात चाहे कितनी भी मुश्किल क्यों न हो, उसे बिल्कुल आसान और मजेदार तरीके से कहूं. ताकि आप खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे कनेक्ट भी कर पाएं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




