Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: क्या लीप के बाद विराट-पाखी की हो रही शो में वापसी? वायरल हो रहा ये VIDEO
Published by : Divya Keshri Updated At : 27 Jan 2025 11:11 AM
Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin
Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: गुम है किसी के प्यार में का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इस वीडियो में नील भट्ट नजर आ रहे हैं, जो हितेश भारद्वाज और भाविका शर्मा से बात करते दिख रहे हैं.
Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: स्टार प्लस का शो ‘गुम है किसी के प्यार में’ तीसरे लीप की ओर बढ़ रहा है. हालांकि लीप के बाद सीरियल में नये चेहरे हितेश भारद्वाज और भाविका शर्मा की जगह ले लेंगे. मेकर्स ने अभी तक फाइनल कास्ट का नाम रिवील नहीं किया है. सोशल मीडिया पर सनम जौहर, धीरज धूपर सहित कई अन्य नाम सामने आए है, जो शो का हिस्सा हो सकते हैं. हालांकि किसी का नाम अभी तक फाइनल नहीं हुआ है. इसी बीच शो के सेट पर नील भट्ट और ऐश्वर्या शर्मा पहुंचे. उनका वीडियो सामने आया है.
क्या गुम है किसी के प्यार में होगी नील भट्ट की वापसी
दरअसल, गुम है किसी के प्यार में नील भट्ट और ऐश्वर्या शर्मा काम कर चुके हैं. दोनों विराट और पाखी के रोल में दिखे थे. उनका वीडियो सामने आया है, जिसमें नील, हितेश भारद्वाज और भाविका शर्मा से मिलते दिख रहे हैं. वीडियो में नील, रजत, आशिका और सवी से हंसकर बात करते नजर आए. वीडियो वायरल होते ही फैंस काफी उत्साहित हो गए है. कई फैंस तो कयास लगाने लगे कि कहीं मेकर्स लीप के बाद नील को शो में वापस तो नहीं ला रहे. हालांकि ऐसा कुछ नहीं है. नील इन दिनों किसी और शो में बिजी चल रहे हैं.
नील भट्ट इस शो में आ रहे नजर
गुम है किसी के प्यार में फेम नील भट्ट इन दिनों सीरियल ‘मेघा बरसेंगे’ में नजर आ रहे हैं. ये सीरियल कलर्स पर आता है. एक्टर को रूप – मर्द का नया स्वरूप में रणवीर सिंह वाघेला और गुम है किसी के प्यार में में डीसीपी विराट चव्हाण की भूमिका के लिए जाना जाता है. उन्होंने 12/24 करोल बाग और गुलाल जैसे शोज में काम किया था. उनके पर्सनल लाइफ की बात करें तो उन्होंने ऐश्वर्या शर्मा से शादी किया है, जो उनके साथ गुम है किसी के प्यार में नजर आई थी.
यह भी पढ़ें- Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: सवी की बहन ने सीरियल को कहा अलविदा, अब शो में नहीं आएंगी नजर
यह भी पढ़ें-Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: देर रात सवी ने इस शख्स को किया कॉल, अनुभव का मैसेज देख रजत के उड़ जाएंगे होश
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










