Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: सई-विराट की तरह ईशान-सवि की जोड़ी हुई सुपरहिट, केमिस्ट्री को फैंस कर रहे पसंद

Updated:
विज्ञापन

‘गुम है किसी के प्यार में’ टीआरपी चार्ट पर अच्छा प्रदर्शन कर रहा है. लीप के बाद भी फैंस शो से जुड़े हुए हैं. सीरियल में सई और विराट की तरह ही ईशान और सवि की जोड़ी सुपरहिट रही है. उनकी केमिस्ट्री को दर्शक काफी ज्यादा पसंद कर रहे हैं.

विज्ञापन

स्टारप्लस का फेवरेट शो ‘गुम है किसी के प्यार में’ 20 साल का लीप देखने को मिला. शो में आयशा सिंह और नील भट्ट, जो सई और विराट की भूमिका निभाते थे. उन्हें न चाहते हुए भी शो में अलविदा कहना पड़ा. अब सीरियल में नये स्टारकास्ट की एंट्री हुई. जिसमें भाविका शर्मा और शक्ति अरोड़ा लीड रोल में नजर आ रहे हैं. लेटेस्ट ट्रैक में हम देखते हैं कि कहानी शुरू होती है सवी से, जो अपने पापा विराट का सपना पूरा करना चाहती है और आईएएस बनना चाहती है. इधर ईशान बिजनेसमैन होता है. दोनों की तीखी नोकझोक फैंस को काफी ज्यादा पसंद आ रही है. स्टार्स की जोड़ी को सभी सुपरहिट बता रहे हैं.

विज्ञापन

गुम है किसी के प्यार में आने वाला है जबरदस्त ट्विस्ट

गुम है किसी के प्यार में के नवीनतम ट्रैक में, हम देखते हैं कि सवी (भाविका शर्मा) अंततः फैसला करती है कि वह शादी नहीं करेगी. इसलिए, वह आइटम सॉन्ग पर डांस करती है, और वह सोचती है कि दूल्हे का परिवार ये सब देखकर शादी के लिए मना कर देगा. हालांकि उन्हें सवी पसंद आई और वो हां कह देंगे. दूसरी तरफ, हम देखते हैं कि रीवा और ईशान (शक्ति अरोड़ा) अपने अतीत के बारे में बात करते हैं और कैसे उन दोनों ने अपने रिश्ते खो दिए, और ईशान और रीवा एक-दूसरे के करीब आते हैं. खैर, किस्मत उनके लिए कुछ और ही तय कर देती है. नियति सवि और ईशान को फिर से मिलाने का फैसला करती है, लेकिन ट्विस्ट देखने के लिए हमें कब तक इंतजार करना होगा.

सवी और ईशान की जोड़ी है सुपरहिट

गुम है किसी के प्यार में टेलीविजन पर सबसे ज्यादा चलने वाले शो में से एक है, क्योंकि इसका प्रमोशन रेखा जी करती हैं और शो के लेटेस्ट ट्रैक ने दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया है. खैर, दर्शक ईशान और सवी के बीच की केमिस्ट्री देखने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. साथ ही इसे सई और विराट की जोड़ी की तरह सुपरहिट बता रहे हैं. फ्यूचर एपिसोड में हम देखेंगे कि भवानी फिर से सवी को बंद कर देती है, लेकिन इस बार सवी घर से भाग जाती है और वह फैसला करती है कि एक दिन वह आईएएस बनेगी और फिर वह अपने घर वापस आ जाएगी.

Also Read: Baghban फिल्म के लिए हेमा मालिनी ने कर दिया था साफ मना, इस शख्स की राय के बाद भरी हामी, जानें दिलचस्प किस्सा

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola