Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: किशोरी शहाणे ने सीरियल को कहा अलविदा, बोली- काम करना मेरे लिए हमेशा...
गुम है किसी के प्यार में टीआरपी लिस्ट में टॉप पर है. शो की सोशल मीडिया पर तगड़ी फैन-फॉलोइंग है. हाल ही में सीरियल में सवी के परिवार वालों की मौत हुई है. जिसके बाद कहा जा रहा है कि किशोरी शहाणे उर्फ भवानी काकू ने सीरियल को अलविदा कह दिया है.
कॉकरो एंटरटेनमेंट और शाइका फिल्म्स द्वारा निर्मित, स्टार प्लस का शो गुम है किसी के प्यार में साल 2020 में अपने प्रीमियर के बाद से दर्शकों का मनोरंजन कर रहा है. टॉप-रेटेड शो ने इस साल की शुरुआत में एक लीप लिया था. जिसके बाद शक्ति अरोड़ा और भाविका शर्मा ने मुख्य नायक के रूप में नील भट्ट और आयशा सिंह की जगह ली. उस समय फैंस सई और विराट की जोड़ी को फैंस इतना ज्यादा पसंद करते थे कि नई स्टारकास्ट को अपनाने के लिए तैयार नहीं था. जहां सवी ने सई और विराट की बेटी का किरदार निभाकर दर्शकों के दिलों में धीरे-धीरे जगह बनानी शुरू कर दी. आज सीरियल टीआरपी लिस्ट में टॉप पर है. लेटेस्ट एपिसोड में हमे देखने को मिलता है कि समृद्ध बदला लेने की भावना के चलते सवी के परिवार वालों को किडनैप कर लेता है और उन्हें मारने की धमकी भी देता है और सभी को मार देता है. सीरियल के प्रोमो में हमने देखा था कि निनाद, भवानी काकू, वीनू और अश्विनी के तसवीर के ऊपर हार चढ़ा रहता है. जिसके बाद ये साफ हो गया है कि किशोरी शहाणे उर्फ भवानी काकू ने सीरियल को अलविदा कह दिया है.
किशोरी शहाणे ने छोड़ा गुम है किसी के प्यार में
किशोरी शहाणे हिंदी टीवी इंडस्ट्री के साथ-साथ मराठी इंडस्ट्री का भी जाना-माना नाम हैं. अभिनेत्री विभिन्न टीवी शो का हिस्सा रही हैं और बिग बॉस मराठी सीजन 2 का भी हिस्सा थीं. अभिनेत्री वर्तमान में दो शो कर रही हैं, जिनका नाम गुम है किसी के प्यार में और कैसे मुझे तुम मिल गए है. हालांकि अब सीरियल के लेटेस्ट ट्रैक से ये साफ हो गया है कि किशोरी ने सीरियल को अलविदा कह दिया है. उनकी शो में मौत हो चुकी है. हालांकि मेकर्स की ओर से अभी तक कुछ भी ऑफिशियल नहीं किया गया है.
किशोरी शहाणे ने सीरियल को लेकर की बात
किशोरी शहाणे ने पिंकविला से बात करते हुए लीप को लेकर बात की. उन्होंने कहा, सई और विराट की जोड़ी काफी अच्छी थी. दोनों का कॉम्बिनेशन अच्छा था और इसलिए फैंस उन्हें साथ देखना पसंद करते थे. उन्होंने कहा, “जब आयशा सिंह शो में आईं तो वह नई थी और नील भट्ट अनुभवी थे. उनके साथ काम करना एक खूबसूरत कॉम्बिनेशन था. मैं उन दोनों और पूरे परिवार के साथ अच्छी तरह घुल-मिल जाती थी.” उन्होंने शक्ति और भाविका के बारे में बात की. उन्होंने साझा किया कि उनके साथ काम करना भी एक अद्भुत अनुभव रहा है और शक्ति अरोड़ा और भाविका शर्मा नई ऊर्जा के साथ आए हैं. उन्होंने शो का झंडा ऊंचा रखने के लिए सराहना की और कहा कि उन्हें उन पर गर्व है.
गुम है किसी के प्यार में क्या हुआ खास
गुम है किसी के प्यार में स्टार प्लस पर सबसे पसंदीदा शो में से एक है. यह शो BARC चार्ट पर टॉप रेटिंग वाले शो में से एक रहा है और दर्शकों को ड्रामा मिल जाता है. फिलहाल सवी अपना धैर्य खो रही है, क्योंकि वह अपनी आंखों के सामने समृद्ध को देखेगी. उसे याद होगा कि उसके परिवार को कितना दर्द सहना पड़ा होगा, क्योंकि उसने उसकी पीठ पीछे बेरहमी से उन्हें मार डाला था. सवी को समृद्ध की पिटाई करते हुए और उस पर बंदूक तानते हुए देखा जाएगा क्योंकि वह पुलिस के सामने अपना अपराध कबूल करेगा. सौभाग्य से ईशान समय पर आ जाएगा और सवी को समृद्ध की हत्या करके और कानून अपने हाथ में लेकर एक बड़ी गलती करने से रोक देगा. सवी टूट गई है क्योंकि समृद्ध ने उसके पूरे परिवार को खत्म कर दिया है और वह अपने नुकसान पर विलाप कर रही है. ईशान भी अपराधबोध में नजर आएगा क्योंकि वह सावी की हालत नहीं देख पा रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ashish Lata
आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं, इनके पास पत्रकारिता एवं डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में 8 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर एवं एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं, जहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर काम करती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म आशीष लता की सबसे पसंदीदा बीट्स में से एक है. फिल्मों, टीवी शोज, ओटीटी कंटेंट और सेलिब्रिटी वर्ल्ड की हर छोटी-बड़ी अपडेट पर उनकी खास नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो पाठकों को जानकारी देने के साथ-साथ उन्हें अंत तक जुड़े रहने के लिए भी प्रेरित करता है. बदलते डिजिटल ट्रेंड्स, ऑडियंस बिहेवियर और सर्च पैटर्न को समझते हुए वह ऐसा कंटेंट तैयार करती हैं, जो न सिर्फ जानकारीपूर्ण और भरोसेमंद हो, बल्कि पाठकों के लिए आसान, एंगेजिंग और पढ़ने लायक भी हो. SEO और रीडर-फर्स्ट अप्रोच के साथ उनका फोकस हमेशा उन खबरों पर रहता है जो लोगों के लिए सबसे ज्यादा मायने रखती हैं. अपने पत्रकारिता सफर में आशीष लता ने सिर्फ एंटरटेनमेंट ही नहीं, बल्कि देश-दुनिया और अलग-अलग राज्यों से जुड़ी बड़ी खबरों को भी करीब से कवर किया है. पत्रकारिता की शुरुआत आशीष लता ने प्लस न्यूज से की, जहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में कार्य करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. ग्राउंड जर्नलिज्म का यह अनुभव आज भी उनके कंटेंट को गहराई, विश्वसनीयता और तथ्यपरक दृष्टिकोण प्रदान करता है. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में विभिन्न भूमिकाओं में कार्य किया. आशीष लता की पत्रकारिता की नींव मजबूत शैक्षणिक बैकग्राउंड और ऑन-ग्राउंड अनुभव पर आधारित है. उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. अकादमिक सीख और न्यूजरूम के वास्तविक अनुभव का यही मेल उन्हें खबरों को गहराई से समझने और आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करता है. फैक्ट-आधारित रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws+1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसके कारण उनका कंटेंट विश्वसनीय, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया. इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










