Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: सीरियल छोड़ते ही सवी की बहन को मिला नया प्रोजेक्ट, निभाएगी ये किरदार, जानें शो का नाम

Edited by Divya Keshri
Updated:
विज्ञापन

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin Ankita Khare new show

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: शो ‘गुम है किसी के प्यार में’ में हरिणी का किरदार अंकिता खरे निभाती थी. हालांकि अब वह शो का हिस्सा नहीं है और उन्हें एक नया प्रोजेक्ट मिल गया है. उस शो का नाम आपको बताते हैं.

विज्ञापन

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: स्टार प्लस का शो ‘गुम है किसी के प्यार में’ लीप आएगा और मेकर्स इसकी तैयारी में लगे हुए हैं. इन दिनों शो की कहानी मेकर्स जल्दी-जल्दी पूरी कर रहे हैं. कहा जा रहा है कि भाविका शर्मा और हितेश भारद्वाज फाइनल एपिसोड की शूटिंग 25 जनवरी को करेंगे. शो में दिखाया जा रहा है कि रजत, आशिका को अपने घर लेकर आ गया है, ताकि कियान को कोई परेशानी ना उठानी पड़े. इस बीच अब सुनने में आ रहा है कि शो में हरिणी का किरदार निभाने वाली अंकिता खरे को नया शो मिल गया है.

गुम है किसी के प्यार में फेम हरिणी को मिला नया शो

शो ‘गुम है किसी के प्यार में’ अंकिता खरे, सवी की बहन का रोल प्ले करती थी. हालांकि शो में लीप आने से पहले ही अंकिता ने सीरियल को अलविदा कह दिया था. सोशल मीडिया पर लेटेस्ट बज है कि एक्ट्रेस को कलर्स के अपकमिंग शो मेरी भव्य लाइफ के लिए अप्रोच किया गया है. इंडिया फोरम की एक रिपोर्ट के अनुसार, सूत्रों ने बताया कि, अंकिता को शो में नेगेटिव रोल ऑफर किया गया है. अगर ये फाइनल हो जाता है तो एक्ट्रेस के करियर के लिए ये नया चैप्टर होगा.

सीरियल मेरी भव्य लाइफ में ये एक्टर्स निभाएंगे लीड रोल

सीरियल मेरी भव्य लाइफ एक आत्मविश्वासी, महत्वाकांक्षी लड़की की कहानी होगी, जो रूढ़ियों को तोड़ते दिखेगी. रिपोर्ट्स के अनुसार, शो में प्रिशा धतवालिया और करण वोहरा लीड रोल निभाएंगे. अगर अंकित खरे शो का हिस्सा होती है तो दर्शकों को उनका नया अंदाज देखने को मिलेगा. अंकिता ने जोधा अकबर, विघ्नहर्ता गणेश, संतोषी मां सुनाएं व्रत कथाएं सीजन 2, नाथ जेवर या जंजीर में काम किया है. इसके अलावा एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं. इंस्टाग्राम पर एक्ट्रेस अपनी खूबसूरत फोटोज पोस्ट करती रहती है.

यह भी पढ़ें- Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: सवी की बहन ने सीरियल को कहा अलविदा, अब शो में नहीं आएंगी नजर

Also Read- Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: देर रात सवी ने इस शख्स को किया कॉल, अनुभव का मैसेज देख रजत के उड़ जाएंगे होश

विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का पत्रकारिता अनुभव है. वह फिल्म, टीवी और ओटीटी की दुनिया को बहुत अच्छे से समझती हैं. दिव्या की खास पहचान फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरी, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट, गॉसिप और ट्रेंडिंग टीवी-ओटीटी खबरों में है. वह खबरों को आसान भाषा में लिखती हैं ताकि हर पाठक उसे आराम से समझ सके और जुड़ाव महसूस कर सके. शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. यहां उन्होंने कई खास स्टोरी और पैकेज बनाए और झारखंड से जुड़ी कई महत्वपूर्ण खबरों पर काम किया. यहीं से उनकी रिपोर्टिंग स्किल और सरल भाषा में खबर लिखने की क्षमता मजबूत हुई. प्रभात खबर डिजिटल में भूमिका इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां उन्होंने एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाई. आज वह एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं और फिल्म, टीवी और ओटीटी से जुड़ी ट्रेंडिंग खबरों पर लगातार काम कर रही हैं. उनकी सबसे मजबूत पकड़ फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग में मानी जाती है. वह हर खबर को सिर्फ जानकारी नहीं, बल्कि एक कहानी की तरह पेश करती हैं. पत्रकारिता को लेकर सोच दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ खबर देना नहीं है, बल्कि पाठकों से जुड़ने का एक तरीका है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिससे वह किसी भी खबर की गहराई को अच्छे से समझ पाती हैं. इसी वजह से वह खबरों को आसान, साफ और असरदार भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में सक्षम हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola