Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin सहित इन 6 शोज पर गिरी गाज? मेकर्स ने लिया बंद करने का फैसला, लिस्ट में कई पॉपुलर सीरियल्स भी शामिल

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin off air
इन दिनों सोशल मीडिया पर ऐसी चर्चा है कि ‘गुम है किसी के प्यार में’, ‘जादू तेरी नजर’, ‘एडवोकेट अंजली अवस्थी’ ऑफ एयर हो सकता है. इसके अलावा कुछ और शोज के नाम सामने आए है, जिसकी टीआरपी कुछ खास नहीं है. कहा जा रहा कि ये भी बंद हो सकते हैं.
टीवी की दुनिया में अक्सर ऐसा होता है कि जो शोज परफॉर्म नहीं कर पाती, मेकर्स उसे बंद करने में थोड़ा भी वक्त नहीं निकालते. इस समय सोशल मीडिया पर ऐसी चर्चा है कि स्टार प्लस का शो ‘गुम है किसी के प्यार में’, ‘जादू तेरी नजर’, ‘एडवोकेट अंजली अवस्थी’ दर्शकों के बीच काफी पॉपुलर है. हालांकि ऐसा कहा जा रहा है कि इन शोज के मेकर्स ने बड़ा कदम उठाया है और रिपोर्ट्स के अनुसार शोज को बंद करने का फैसला किया है. माना जा रहा है कि इनकी कहानी अब दर्शकों को पहले जैसी रिलेटेबल नहीं लग रही है.
इन शोज पर लटकी तलवार
21वे हफ्ते ही टीआरपी रिपोर्ट आ चुकी है और अनुपमा एक बार फिर से इस लिस्ट में टॉप पर है. ये रिश्ता क्या कहलाता है और उड़ने की आशा भी लिस्ट में है. जादू तेरी नजर, गुम है किसी के प्यार में , भाग्यलक्ष्मी जैसे शोज को लगातार ट्रोलिंग और दर्शकों की नाराजगी झेलनी पड़ रही है. गॉसिप टीवी की एक रिपोर्ट के अनुसार, भाग्यलक्ष्मी जल्द ही बंद हो जाएगी और ये एक नया शो तुम से तुम तक रिप्लेस करेगा. दूसरी तरफ भाविका शर्मा, परमा सिंह स्टारर गुम है किसी के प्यार में को 1.0 रेटिंग मिली थी. शो में जब से लीप आया है तब से ही इसकी टीआरपी गिर रही है. मेकर्स नये ट्विस्ट ला रहे हैं, लेकिन कुछ भी काम नहीं आ रहा.
एडवोकेट अंजली अवस्थी-जादू तेरी नजर होंगे ऑफ-एयर
सीरियल पॉकेट में आसमान को 0.7 रेटिंग मिली थी और इसमें अभिका मालाकार और फरमान हैदर ने मुख्य किरदार निभाया है. शो जल्द ही ऑफ-एयर होने वाला है. इसके अलावा वागले की दुनिया जो साल 2021 में शुरू हुआ था वह भी बंद होने वाला है. इस शो को 0.5 रेटिंग मिली है. शिव शक्ति-तप, त्याग और तांडव शो को 1.1 रेटिंग मिली है और रिपोर्ट्स की मानें तो शो भी बंद होने वाला है. एडवोकेट अंजली अवस्थी को 1.4 रेटिंग मिली है और जादू तेरी नजर को 1.3 रेटिंग मिली है. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो दोनों शो जुलाई के अंत में बंद हो जाएगा.
यह भी पढ़ें– Thug Life Cast Fees: कमल हासन की फिल्म में कौन ले रहा सबसे ज्यादा फीस? तृषा कृष्णन के हिस्से में आई सिर्फ इतनी रकम
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By दिव्या केशरी
दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.
शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत
दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.
खबरों को लेकर सोच
दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










