Ghum Hai Kisi Ke Pyar Mein Episode: अक्का साहब के बदले तेवर, सवी को भोसले हाउस छोड़ने से रोका, रीवा को हुई जलन
Published by : Divya Keshri Updated At : 02 Apr 2024 11:43 AM
Ghum Hai Kisi Ke Pyar Mein
Ghum Hai Kisi Ke Pyar Mein Episode: गुम है किसी के प्यार में दिखाया जाएगा कि सवी को ईशान और अक्का साहब जाने नहं देती. रीवा को ये बात अच्छी नहीं लगती.
Ghum Hai Kisi Ke Pyar Mein Episode: टेलीविजन शो गुम है किसी के प्यार में के ट्रैक में इन दिनों भरपूर ड्रामा दिखाया जा रहा है. आखिरकार सवी, मुकुल मामा का असली चेहरा भोसले परिवार के सामने लाने में सफल होती है. अन्वी का वीडियो देखकर हर किसी की आंख भरी आती है. इतना होने के बाद भी मुकुल, सवी पर इल्जाम लगाता है कि वो उसे फंसा रही है. ईशान, मुकुल को चुप रहने के लिए कहता है. वहीं, अप्सरा भी अपने पति का साथ नहीं देती.
गुम है किसी के प्यार में का लेटेस्ट एपिसोड
गुम है किसी के प्यार में के लेटेस्ट एपिसोड में दिखाया जाएगा कि मुकुल मामा भोसले परिवार को धमकी देते है. वो कहते है अगर उन्होंने उसे जलील करने की कोशिश की तो वो सारी आर्थिक मदद उनसे वापस ले लेगा. राव साहब उसे फटकार लगाते है और घर से बाहर निकलने के लिए कहते है. राव साहब उसे धक्के मार कर घर से बाहर निकालने वाले होते है, लेकिन सुरेखा उन्हें रोक लेती है. सुरेखा, मुकुल को थप्पड़ मारती है और उसे खूब डांटती है. अप्सरा कहती है अगर उसने ऐसी गलती दोबारा करने की कोशिश की तो वो उसे पुलिस स्टेशन ले जाएगी. जिसके बाद मुकुल और अप्सरा वहां से चले जाते है.
सवी को घर छोड़ने से सुरेखा ने रोका
गुम है किसी के प्यार में दिखाया जाएगा कि सवी, राव साहब और अक्का साहब की बात मानकर भोसले परिवार छोड़कर जाने लगती है. ईशान और अक्का साहब उसे जाने से रोक लेते है. अक्का साहब कहती है कि मुकुल का असली चेहरा लाकर उसने उन लोगों की काफी मदद की. सुरेखा कहती है भोसले परिवार उसका अब हमेशा के लिए ऋणी हो गया. अन्वी आती है और उसे वहिनी कहकर पुकारती है. ये सुनकर रीवा को अच्छा नहीं लगता. रीवा से ईशान कहता है कि वो सवी को थैंक्यू बोलना चाहता है. वो रीवा से सवी के लिए कुछ खास करने का प्लान बनाता है और वो इसमें रीवा की मदद मांगता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










