Gehana Vasistha ने शर्लिन चोपड़ा पर लगाया आरोप, कहा- एक्ट्रेस ने राज कुंद्रा को बोल्ड कॉन्टेंट के लिए उकसाया

Updated:
विज्ञापन

राज कुंद्रा पोर्नोग्राफी मामले में अब गहना वशिष्ठ ने शर्लिन चोपड़ा पर बड़ा आरोप लगाया है. उन्होंने कहा कि शर्लिन ने ही राज कुंद्रा को बोल्ड कंटेंट बनाने के लिए उकसाया था.

विज्ञापन

पोर्नोग्राफी केस में शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा दो महीने जेल में बिताने के बाद हाल ही में बाहर आए है. उन्हें 50 हजार के मुचलके पर बेल दी गई है. हालांकि उनके जेल से बाहर आने के बाद से शर्लिन चोपड़ा लगातार उनपर कई तरह के आरोप लगा रही है. अब राज कुंद्रा के सपोर्ट में अभिनेत्री गहना वशिष्ठ आई हैं.

विज्ञापन

उन्होंने शर्लिन चोपड़ा को आड़े हाथों लेते हुए उनपर कई आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि शर्लिन चोपड़ा लगातार राज कुंद्रा पर हमला कर रही है. लेकिन उन्होंने ने ही राज कुंद्रा को बोल्ड कंटेंट बनाने के लिए उकसाया था. सब किया धरा उनका ही है.

एक निजी मीडिया से बात करते हुए अभिनेत्री गहना वशिष्ठ ने कहा कि शर्लिन ने ही राज कुंद्रा को इस तरह का कंटेंट बनाने के लिए उकसाया था. शर्लिन आज जो भी बोल रही है, उसमें सच्चाई नहीं है, वह सिर्फ और सिर्फ पब्लिसिटी के लिए ऐसे तरीके अपनाती हैं और अभी भी राज और शिल्पा के खिलाफ इसलिए बोल रही हैं, ताकि वे लाइम लाइट में आ सकें.

Also Read: जब शशि कपूर को याद आया यश चोपड़ा ने कैसे फिल्माया था कभी कभी की ‘सुहाग रात है’ गाना, जमकर की थी तारीफ

उन्होंने कहा कि शर्लिन लगातार शिल्पा शेट्टी पर कमेंट कर रही हैं. शिल्पा चाहें तो उनके खिलाफ आसानी से मानहानी का मुकदमा दर्ज करवा सकती हैं, शिल्पा शेट्टी उन्हें इस लायक भी नहीं मानती हैं कि शर्लिन के बयानों पर उनके खिलाफ मानहानि का मुकदमा दर्ज करें.

Posted By Ashish Lata

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola