ePaper

'कुमकुम भाग्य' के सेट पर लगी आग, शो के लीड स्टार्स थे मौजूद... VIDEO

Updated at : 19 Jul 2020 8:55 AM (IST)
विज्ञापन
'कुमकुम भाग्य' के सेट पर लगी आग, शो के लीड स्टार्स थे मौजूद... VIDEO

fire break out on the set of kumkum bhagya: एकता कपूर के चर्चित टीवी शो 'कुमकुम भाग्य' (Kumkum Bhagya) के शूटिंग सेट पर आग लग गई. इस दौरान शो में लीड रोल निभा रहे सृति झा (Sriti Jha) और शब्बीर अहलुवालिया (Shabir Ahluwalia) सहित और भी स्टार्स सेट पर ही मौजूद थे. हालांकि इस हादसे में सभी बच गए. आग लगने के बाद का एक वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है. इस वीडियो में सीरियल की कास्ट और क्रू मेंबर्स इधर-उधर भागते नजर आ रहे हैं.

विज्ञापन

fire break out on the set of kumkum bhagya: एकता कपूर के चर्चित टीवी शो ‘कुमकुम भाग्य’ (Kumkum Bhagya) के शूटिंग सेट पर आग लग गई. इस दौरान शो में लीड रोल निभा रहे सृति झा (Sriti Jha) और शब्बीर अहलुवालिया (Shabir Ahluwalia) सहित और भी स्टार्स सेट पर ही मौजूद थे. हालांकि इस हादसे में सभी बच गए. आग लगने के बाद का एक वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है. इस वीडियो में सीरियल की कास्ट और क्रू मेंबर्स इधर-उधर भागते नजर आ रहे हैं.

दरअसल, शो की शूटिंग मुंबई के साकी नाका के किलिक निक्सन में हो रही थी. इस दौरान शनिवार को सेट पर आग लग गई. जिस समय ‘कुमकुम भाग्य’ के सेट पर आग लगी, उस समय वहां पर शूटिंग चल रही थी. रिपोर्ट्स के मुताबिक, सेट पर लगी आग का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है. वहीं, शो के कास्ट और क्रू को समय रहते सुरक्षित स्थान पर ले जाया गया.

https://www.instagram.com/p/CCydjxfHzUl/

बता दें कि जीटीवी पर प्रसारित होने वाले इस धारावाहिक को लोग खूब पसन्द करते है. ये शो 2014 में शुरू हुआ था और अब तक इसके 1612 से भी ज्यादा एपिसोड प्रसारित हो चुके है. इसमें सृति झा, शब्बीर अहलूवालिया, शिखा सिंह, लीना जुमानी और विन राणा अहम किरदार में हैं.

Also Read: भोजपुरी एक्ट्रेस मोनालिसा ने पिंक साड़ी में किया शानदार डांस, फैंस बोले- तेरे चेहरे से…

वहीं, कुछ ही दिन पहले एकता कपूर के शो ‘कसौटी ज़िन्दगी की 2’ में मुख्‍य भूमिका निभा रहे पार्थ समथान कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे. जिसके कारण किलिक निक्सन स्टूडियो को बंद कर दिया गया था. तीन दिन तक स्टूडियो को बंद रखे जाने के बाद इसे हाल ही में खोला गया था. वहीं, पार्थ के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद करण पटेल, पूजा बनर्जी, आमना शरीफ और अन्य सभी सितारों ने एहतियाती परीक्षण कराया है. उन सभी की रिपोर्ट्स नेगेटिव आई है.

हाल ही में आमना शरीफ ने अपनी रिपोर्ट साझा की थी. आमना शो में कोमोलिका का किरदार निभा रही हैं. दूसरी तरफ, कसौटी ज़िंदागी के में प्रेरणा का किरदार निभाने वाली एरिका फर्नांडीस ने खुलासा किया कि उनकी रिपोर्ट भी नेगेटिव आई है.

Posted By: Divya Keshri

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola