सपना चौधरी ने दहेज में मांगी क्रेटा गाड़ी, भाभी ने FIR करवाई दर्ज, जानें क्या है पूरा मामला

हरियाणा की मशहूर डांसर सपना चौधरी के फैंस के लिए बुरी खबर है. जहां एक्ट्रेस की भाभी ने उनके और उनके भाई के खिलाफ मारपीट और दहेज मांगने का मामला दर्ज कराया है. पुलिस ने शिकायत दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है.
लोकप्रिय हरियाणवी सिंगर-डांसर और पूर्व बिग बॉस कंटेस्टेंट सपना चौधरी एक बार फिर विवादों में घिर गई हैं. सपना की भाभी ने पति, सास और हरियाणवी डांसर के खिलाफ पलवल के महिला थाने में दहेज में कार मांगने का मामला दर्ज कराया है. शिकायतकर्ता ने अपने ससुराल वालों पर दहेज की मांग के अलावा प्रताड़ित करने और मारपीट करने का भी आरोप लगाया है. पुलिस ने शिकायत दर्ज कर मामले की विवेचना शुरू कर दी है.
शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि जब उनका परिवार सपना चौधरी और उनके परिजनों द्वारा मांग की गई क्रेटा खरीदने में विफल रहा, तो उन्होंने उसका उत्पीड़न, मारपीट और यौन शोषण शुरू कर दिया. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है. पलवल निवासी सपना चौधरी की भाभी ने पुलिस को दी शिकायत में कहा है कि उसकी शादी 2018 में दिल्ली के नजफगढ़ निवासी करण से हुई थी. शिकायतकर्ता ने कहा, उसकी शादी के समय, उनके परिवार ने भारी मात्रा में सोना दिया था और दिल्ली के एक होटल में शादी का आयोजन भी किया था, जिसकी कीमत उस समय लगभग 42 लाख रुपये थी.
पीड़िता का आरोप है कि उसे कई बार दहेज के लिए प्रताड़ित किया गया और मारपीट की गई. सपना चौधरी की भाभी ने कहा कि जब उन्होंने अपनी बेटी को जन्म दिया तो उनके परिवार ने 3 लाख रुपये, चांदी और नए कपड़े दिए, लेकिन सपना का परिवार कार मांगता रहा. जब उनकी मांग पूरी नहीं हुई, तो उन्होंने उसे प्रताड़ित करना शुरू कर दिया और पिछले साल मई में, उसके पति ने उसे नशे की हालत में पीटा और उसका यौन उत्पीड़न किया. पीड़िता के पति सपना चौधरी और उनकी सास नीलम के खिलाफ महिला थाने में मामला दर्ज किया गया है. डीएसपी सतेंद्र ने इंडिया टुडे को बताया, “हमने मामले में अब तक कोई गिरफ्तारी नहीं की है और मामले की जांच की जा रही है.”
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By आशीष लता
आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.
एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.
पत्रकारिता अनुभव
पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.
शिक्षा
आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










