भारत की आजादी के बारे में जानना चाहते हैं और ज्यादा, तो अभी OTT पर इन फिल्मों को करें एंजॉय

अगर आपको फिल्म ऐ वतन मेरे वतन पसंद आई है, तो हम आपके लिए आज 7 धमाकेदार फिल्मों की लिस्ट लेकर आए है, जो भारत की आजादी बारे में प्रकाश डालेगी. लिस्ट में रंग दे बसंती से लेकर आरआरआर शामिल है.
सारा अली खान की फिल्म ऐ वतन मेरे वतन अमेजॉन प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम हो रही है. मूवी उषा मेहता के जीवन पर बनी है जिन्होंने अंग्रेजो के खिलाफ आजादी की लड़ाई में एक अहम रोल निभाया था. ऐसी ही इतिहास पर बेस्ड इन फिल्मों को आप देख सकते हैं.

सरदार उधम
सरदार उधम का निर्देशन शूजीत सरकार की ओर से किया गया है. विक्की कौशल इसमें लीड रोल में नजर आ रहे है. इस फिल्म की कहानी उधम सिंह के जीवन पर बनी है. फिल्म अमेजन प्राइम पर स्ट्रीम किया जा रहा है.

आरआरआर
आरआरआर फिल्म का निर्देशन साउथ के सुपरहिट निर्देशक एसएस राजामौली ने किया है. आरआरआर में राम चरण, जूनियर एनटीआर,अजय देवगन और आलिया भट्ट लीड रोल में नजर आ रहे है. इसकी कहानी की अगर बात करे तो ये 1920 के दौर पर बनी है. आप से हॉटस्टार पर एंजॉय कर सकते है.

मणिकर्णिका
फिल्म मणिकर्णिका में दिखाया गया है कि कैसे झांसी की रानी ने अंग्रेजो के सामने झुकने से इनकार कर दिया था. यह फिल्म अमेजन प्राइम पर स्ट्रीम हो रही है.
Also Read- Oppenheimer OTT Release: होली की छुट्टियों में इस ओटीटी पर एंजॉय करें ओपेनहाइमर, वो भी बिल्कुल फ्री

चिटगांव
चिटगांव एक एतिहासिक वॉर पर बनी फिल्म है, इसका निर्माण बेदब्रत पाइन ने किया है. फिल्म में मनोज वाजपेयी और नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी लीड रोल में नजर आ रहे है. ब्रिटिश इंडिया के एक गांव पर बनी ये फिल्म आपको एप्पल टीवी पर मिल जाएगी.

नेताजी सुभाष चंद्र बोस: भूले हुए नायक
नेताजी सुभाष चंद्र बोस: भूले हुए नायक साल 2004 में रिलीज की गई थी. इसे श्याम बेनेगल ने लिखा और निर्देशित किया गया है. इसमें सचिन खेडेकर, कुलभूषण खरबंदा, रजित कपूर, आरिफ जकारिया और दिव्या दत्ता लीड रोल में नजर आ रहे है. सुभाष चंद्र बोस के जीवन पर बेस्ड ये फिल्म आपको यूट्यूब पर मिल जाएगी.

द लीजेंड ऑफ भगत सिंह
द लीजेंड ऑफ भगत सिंह को साल 2002 में रिलीज किया गया था. यह एक बायोपिक फिल्म है, जिसका निर्देशन राजकुमार संतोषी ने किया है. अजय देवगन, सुशांत सिंह, डी. संतोष और अखिलेन्द्र मिश्रा अभिनीत फिल्म को आप अमेजन प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं.

रंग दे बसंती
रंग दे बसंती साल 2006 में रिलीज की गई थी. राकेश ओमप्रकाश मेहरा ने इसका निर्देशन किया है. फिल्म में आमिर खान, सिद्धार्थ नारायण, सोहा अली खान, कुणाल कपूर, माधवन, शरमन जोशी लीड रोल में नजर आ रहे है. आप इस फिल्म को नेटफ्लिक्स पर एंजॉय कर सकते हैं.
Also Read- Lootere OTT Release: हंसल मेहता की वेब सीरीज ‘लुटेरे’ इस ओटीटी पर हुई रिलीज
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By आशीष लता
आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.
एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.
पत्रकारिता अनुभव
पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.
शिक्षा
आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.
संपर्क : ashish.lata@prabhatkhabar.in
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










