ePaper

Amazon Prime Video: मिर्जापुर 3 से लेकर पंचायत 3 तक, अमेजन ने जारी की 2024 में रिलीज होने वाली वेब सीरीज की लिस्ट

Updated at : 20 Mar 2024 1:47 PM (IST)
विज्ञापन
Amazon Prime Video

Amazon Prime Video

Amazon Prime Video: अमेजन प्राइम वीडियो ने मंगलवार को अपने एक कार्यक्रम के दौरान 2024 में रिलीज होने वाली फिल्मों और वेब सीरीज की एक लिस्ट जारी कर दी है.

विज्ञापन

Amazon Prime Video: अमेजन प्राइम वीडियो ने मंगलवार की शाम एक कार्यक्रम का आयोजन किया जिसके दौरान उन्होनें इस साल आने वाली कई फिल्मों और वेब सीरीज का नाम अनाउंस किया है. इस लिस्ट में मशहूर वेब सीरीज मिर्जापुर के तीसरे सीजन का भी नाम है जिसके रिलीज के लिए फैंस काफी ज्यादा एक्साइटेड हैं. ऐसे में आइए जानते हैं और कौन से वेब सीरीज और फिल्में हैं जो 2024 में रिलीज होने वाले हैं.

Amazon Prime Video: मिर्जापुर 3

पंकज त्रिपाठी स्टारर मशहूर सिरीज मिर्जापुर के अब तक 2 सीजन आ चुके हैं. ये सीरीज एक बेहतरीन क्राइम थ्रिलर है और दर्शकों को लंबे समय से इसके तीसरे सीजन का इंतजार था. अनाउंसमेंट के अनुसार, 2024 में इस सीरीज का तीसरा सीजन रिलीज होने वाला है.

Amazon Prime Video: पंचायत 3

पंचायत वेब सीरीज एक बेहतरीन फैमिली ड्रामा है जो एक ऐसे लड़के की कहानी को दर्शाता है जो अपनी इंजीनियरिंग की डिग्री लेने के बाद उत्तर प्रदेश के फुलेरा गांव में ग्राम पंचायत के सेक्रेटरी के नौकरी करने के लिए आता है. इसका तीसरा सीजन 2024 में रिलीज होगा.

Amazon Prime Video: द फैमिली मैन 3

मशहूर एक्टर मनोज बाजपाई स्टारर द फैमिली मैन एक मिडिल क्लास आदमी की कहानी है जो एक नेशनल इंटेलिजेंस एजेंसी में काम करता है, इस सीरीज में ये दिखाया गया है कि कैसे वो अपने काम के साथ अपने परिवार को मैनेज करते हैं. अमेजन प्राइम वीडियो के इवेंट में ये बताया गया है कि ये सीरीज इस साल रिलीज होगी.

Amazon Prime Video: हाउसफुल 5

साजिद नाडियाडवाला की फिल्म हाउसफुल के अब तक 4 पार्ट आए हैं और सारे के सारे ही सुपरहिट रहे हैं. अब वो अपने फैंस के लिए इस फिल्म का पांचवा सीक्वल लेकर आ रहे हैं.
जानकारियों के मुताबिक, ये 2024 के अंत तक रिलीज होगी.

Amazon Prime Video: स्त्री 2

श्रद्धा कपूर स्टारर स्त्री एक बेहतरीन हॉरर कॉमेडी थी जो दर्शकों को काफी पसंद आई थी. अब इस साल अमेजन प्राइम पर इसका सीक्वल रिलीज होने वाला है.

Amazon Prime Video: मटका किंग

नागराज मंजूले की निर्देशित मटका किंग 1960 के दशक में मुंबई को दर्शाने वाली एक बेहतरीन फिक्शन होने वाली है. विजय वर्मा इस फिल्म में लीड रोने में नजर आने वाले हैं. जानकारियों के अनुसार, ये फिल्म साल के अंत में रिलीज होगी.

Amazon Prime Video: पाताल लोक 2

2020 में आई सीरीज पाताल लोक एक बेहतरीन क्राइम ड्रामा थी जिसमें एक जर्नलिस्ट की हत्या के केस को दिखाया गया है. अमेजन प्राइम वीडियो ने ये अनाउंस कर दिया है कि इस साल इसका दूसरा सीजन रिलीज होने वाला है.

Also Read :OTT पर फ्री में एंजॉय करें ये धमाकेदार वेब सीरीज और फिल्में, लिस्ट में आश्रम शामिल

विज्ञापन
Pushpanjali

लेखक के बारे में

By Pushpanjali

मेरा नाम पुष्पांजलि है और मैं पिछले दो साल से प्रभात खबर डिजिटल के साथ जुड़ी हूं. इस दौरान मैं फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री से जुड़ी खबरों और ट्रेंड्स को कवर कर रही हूं. मेरा मुख्य फोकस ट्रेंडिंग अपडेट्स, फिल्म रिव्यू, और बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स पर रहता है. मैं हमेशा कोशिश करती हूं कि जटिल और तकनीकी खबरों को भी पाठकों के लिए सरल, रोचक और पठनीय अंदाज में प्रस्तुत किया जाए, ताकि वे न सिर्फ खबर को समझ सकें बल्कि उससे जुड़े भी महसूस करें.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola