OTT पर फ्री में एंजॉय करें ये धमाकेदार वेब सीरीज और फिल्में, लिस्ट में आश्रम शामिल

Updated:
विज्ञापन
free movies

freee movies and web series

OTT Movies/Web Series: आजकल कई सारे ओटीटी प्लेटफॉर्म आ चुके हैं, जिसपर मूवीज या फिर वेब सीरीज देखने के लिए आपको सब्सक्रिप्शन की जरुरत होती है, चाहे वो नेटफ्लिक्स हो या फिर अमेजन प्राइम. ऐसे में आज हम आपको कुछ धमाकेदार सीरीज और फिल्मों के नाम बताएंगे, जो आप फ्री में एंजॉय कर सकते हैं.

विज्ञापन

OTT Movies/Web Series: अगर आपको अपने फ्री टाइम में फिल्में और वेब सीरीज देखना पसंद है, तो आज हम आपको कुछ सीरीज और मूवीज के नाम बताएंगे, जो बिना सब्सक्रिप्शन के आपका एंटरटेनमेंट करेगा.

Aashram

आश्रम
आश्रम में बॉबी देओल और अदिति पोहनकर लीड रोल में नजर आ रहे हैं. इस सीरीज के अब तक 2 सीजन आ चुके हैं और अब इसका तीसरा सीजन आने वाला है, जिसके लिए फैंस काफी एक्साइटेड है. इसका पहला सीजन 2020 में रिलीज हुआ था. आप इसे एमएक्स प्लेयर पर देख सकते हैं.

Bang bang

बैंग बैंग
बैंग बैंग साल 2014 में रिलीज की गई थी. इसे सिद्धार्थ आनंद ने निर्देशित किया है. यह एक एक्शन रोमांटिक फिल्म है. हॉलीवुड फिल्म नाइट एंड डे का हिंदी रीमेक है .ऋतिक रोशन और कैटरीना कैफ इसमें लीड रोल में नजर आ रहे है. आप इसे हॉटस्टार पर देख सकते है.

Super 30

सुपर 30
सुपर 30 एक बायोग्राफिकल फिल्म है. इसे विकास बहल ने निर्देशित किया है. इसकी कहानी की अगर बात करें तो ये गणितज्ञ आनंद कुमार के जीवन के ऊपर बनी है. इसमें ऋतिक रोशन और मृणाल ठाकुर लीड रोल में नजर आ रहे है. आप इसे हॉटस्टार पर देख सकते है.

Drishyam 2

दृश्यम 2
दृश्यम 2 को अभिषेक पाठक ने निर्देशित किया है. यह एक क्राइम थ्रिलर फिल्म है. इसमें अजय देवगन, वेबैक मशीन, तब्बू, श्रिया सरन और अक्षय खन्ना लीड रोल में हैं. आप इसे हॉटस्टार पर देख सकते है.

Crack down

क्रैक डाउन
क्रैक डाउन वेब सीरीज में साकिब सलीम लीड रोल में नजर आ रहे है. यह एक स्पाई थ्रिलर सीरीज है. इसकी कहानी की अगर बात करें तो वो फ्लाइट हाईजैक से शुरू होती है. इस सीरीज के अब तक दो सीजन आ चुके है. आप इसे जियो सिनेमा पर देख सकते है.

Inspector avinash

इंस्पेक्टर अविनाश
इंस्पेक्टर अविनाश में रणदीप हुड्डा लीड रोल में नजर आ रहे है. रणदीप अविनाश मिश्रा का रोल निभा रहे है. इसकी कहानी यूपी स्पेशल टास्क फोर्स के अपराध को कम करने पर उनके लगातार प्रयासों पर बनी है. आप इसे जियो सिनेमा पर देख सकते है.

Also Read- OTT Movies: वीकेंड पर जरूर देखें फीमेल फ्रेंड्स के साथ ये लाजवाब फिल्में, दोस्ती हो जाएगी और भी गहरी

Asur

असुर
असुर एक साइकोलॉजिकल थ्रिलर वेब सीरीज है. जिसके अब तक दो सीजन आ चुके है. इसमें अनुप्रिया गोयनका, रिद्धि डोगरा और अमेय वाघ के साथ अरशद वारसी और बरुण सोबती भी दिखाई दे रहे हैं. आप इसे जियो सिनेमा पर देख सकते है.

Badhai ho

बधाई हो
बधाई हो एक कॉमेडी ड्रामा फिल्म है. जिसका निर्देशन अमित रविंदरनाथ शर्मा ने किया है. इसमें आयुष्मान खुराना और नीना गुप्ता के साथ गजराज राव, सुरेखा सीकरी, शार्दुल राणा और सान्या मल्होत्रा लीड रोल में नजर आ रहे है. आप इसे हॉटस्टार पर देख सकते है.

Bhaukal

भौकाल
वेब सीरीज नवनीत सिकेरा पर आधारित है, जो एक पुलिस अधिकारी है. इसका निर्देशन जतिन वागले ने किया है. इसमें मोहित रैना और बिदिता बाग लीड रोल में नजर आ रहे है. आप इसे एमएक्स प्लेयर पर देख सकते है.

Also Read- OTT पर अभी देख डालें ये बायोपिक फिल्में, एंटरटेनमेंट के साथ मिलेगी जीवन जीने की समझ

विज्ञापन
आशीष लता

लेखक के बारे में

By आशीष लता

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

संपर्क : ashish.lata@prabhatkhabar.in

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola