ePaper

14 साल की उम्र में आलिया कश्यप ने किया था फर्स्ट KISS, बताया ये अब तक का सबसे खराब अनुभव...

Updated at : 03 Jul 2021 7:53 AM (IST)
विज्ञापन
14 साल की उम्र में आलिया कश्यप ने किया था फर्स्ट KISS, बताया ये अब तक का सबसे खराब अनुभव...

Aaliyah Kashyap first kiss : फिल्ममेकर अनुराग कश्यप की बेटी आलिया कश्यप सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं. कभी अपनी ग्लैमरस तसवीरों से सोशल मीडिया पर आलिया छा जाती है तो कभी अपने किसी यूट्यूब चैनल पर पोस्ट किए वीडियो की वजह से. उनकी फैन फॉलोइंग किसी स्टार से कम नहीं है. अब इस स्टारकिड ने अपने फर्स्ट किस के बारे में खुलासा किया है.

विज्ञापन

Aaliyah Kashyap first kiss : फिल्ममेकर अनुराग कश्यप की बेटी आलिया कश्यप सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं. कभी अपनी ग्लैमरस तसवीरों से सोशल मीडिया पर आलिया छा जाती है तो कभी अपने किसी यूट्यूब चैनल पर पोस्ट किए वीडियो की वजह से. उनकी फैन फॉलोइंग किसी स्टार से कम नहीं है. अब इस स्टारकिड ने अपने फर्स्ट किस के बारे में खुलासा किया है.

आलिया ने 14 की उम्र में किया था पहला किस

दरअसल, आलिया कश्यप ने अवंती नागराल के यूट्यूब चैनल पर शेयर किए गए एक वीडियो कई सारी बातें की. इस दौरान आलिया ने अपने पहले किस के बारे में बताया. स्टारकिड ने बताया, ‘मैं 14 साल की थी और ये अब तक का सबसे खराब अनुभव था. मेरी वजह से… क्योंकि मैं इसके बाद भाग गई, मैं बहुत शर्मीली थी. मैंने उसे छोड़ा और वहां से भागी.’

https://www.instagram.com/p/CP-RfkgtLP0/

आलिया की पहली डेट

वहीं, इस दौरान आलिया ने अपनी पहली डेट के बारे में भी बताया. उन्होंवे कहा, ‘वो मेरा पहला बॉयफ्रेंड था और मैं 13 साल की थी. मुझे याद है कि उस वक्त मेरी बेस्ट फ्रेंड भी मेरे बॉयफ्रेंड के बेस्ट फ्रेंड को डेट कर रही थी. तो हमनें स्टारबक्स में डबल डेट रखी थी. पूरा समय मैं अपनी दोस्त से बात कर रही थी और मेरा बॉयफ्रेंड अपने दोस्त से.

Also Read: Flashback : मंदिरा बेदी फर्श को साफ कर रही थी और उन्हें मिल गया एक्टिंग का ऑफर

आलिया ने अपने पिता को पहली कमाई से कराया था लंच

हाली ही में आलिया ने अपनी पहली कमाई से अपने पिता अनुराग कश्यप को लंच कराया था औऱ इसका बिल भी खुद उन्होंने पे किया था. इसके बार में अनुराग ने वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा था, ‘तो मेरी बेटी आलिया मुझे लंच के लिए बाहर लेकर गईं. यह उसकी पहली कमाई है, खाने का बिल भी आलिया ने खुद पेमेंट किया. उसे यह इनकम यूट्यूब से मिला है.’

आलिया ने अनुराग कश्यप से पूछा था ऐसा सवाल

आलिया ने ऑस्किंग डैड ऑकवर्ड क्वेचन’ नामक एक वीडियो अपने यूट्यूब चैनल पर शेयर किया था. इसमें आलिया ने अपने पिता से कई मजेदार सवाल पूछे थे. एक सवाल उन्होंने पूछा था कि वो प्रेग्नेंट हो गई तो आपकी क्या प्रतिक्रिया होगी? इसपर उन्होंने कहा था, “मैं तुमसे पूछूंगा कि क्या तुम सही में ऐसा करना चाहती हो?’ आप जो भी करना चाहती हैं, मैं हमेशा आपके साथ रहूंगा, आप जानती हैं.”

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola