Miss India 2023: कौन हैं मिस इंडिया का ताज अपने नाम करने वाली 'नंदिनी गुप्ता', रतन टाटा के बारे में कही ये बात

Published by : Divya Keshri Updated At : 16 Apr 2023 2:47 PM

विज्ञापन

Femina Miss India 2023 is Nandini Gupta: फेमिना मिस इंडिया का 59वां संस्करण इस साल मणिपुर में इंफाल में आयोजित किया गया था. 15 अप्रैल को आयोजित ग्रैंड फिनाले में कई सितारे नजर आए. कार्तिक आर्यन और अनन्या पांडे ने सबको एंटरटेन किया.

विज्ञापन

Femina Miss India 2023: इस साल मिस इंडिया 2023 की विजेता मिल गई है. राजस्थान की नंदिनी गुप्ता (Nandini Gupta) के सिर फेमिना मिस इंडिया 2023 ब्यूटी पेजेंट (Famina Miss India 2023 Nandini Gupta) का ताज सजा. 19 साल की नंदिनी ने सबको पीछे छोड़ते हुए ताज अपने नाम कर लिया. जबकि दिल्ली की श्रेया पूंजा (Shreya Poonja) फर्स्ट रनर-अप रही मणिपुर की और स्ट्रेला थौना ओजम लुवांग (Thounaojam Strela Luwang) सेकेंड रनरअप रही.

फेमिना मिस इंडिया बनी नंदिनी गुप्ता

फेमिना मिस इंडिया का 59वां संस्करण इस साल मणिपुर में इंफाल में आयोजित किया गया था. 15 अप्रैल को आयोजित ग्रैंड फिनाले में कई सितारे नजर आए. कार्तिक आर्यन और अनन्या पांडे ने सबको एंटरटेन किया. वहीं, पूर्व मिस इंडिया सिनी शेट्टी ने नंदिनी को क्राउन पहनाया. आधिकारिक मिस इंडिया इंस्टाग्राम पेज ने नंदिनी की जीत की तसवीर शेयर कर लिखा, दुनिया – यहा. वह आती है! नंदिनी गुप्ता ने हमारे मंच पर विजय प्राप्त की है और अपने चुंबकत्व, आकर्षण, धीरज और सुंदरता से हमारे दिलों पर कब्जा कर लिया है!

https://www.instagram.com/p/CrEzG8YSKSc/
हमें बहुत गर्व है…

इसके आगे लिखा है, हमें बहुत गर्व है और हम उन्हें मिस वर्ल्ड के मंच पर देखने का इंतजार नहीं कर सकते! हमें आपकी यात्रा पर और ताज हासिल करने के लिए आपके द्वारा की गई कड़ी मेहनत पर बहुत गर्व है. आप हमेशा चमकते रहें! देवियों और सज्जनों, अपनी नई महारानी, नंदिनी गुप्ता, फेमिना मिस इंडिया वर्ल्ड 2023 का स्वागत करें. बता दें कि नंदिनी संयुक्त अरब अमीरात में आयोजित होने वाली ग्रैंड मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता के 71वें संस्करण में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी.

https://www.instagram.com/p/CrE1wHMNuQ7/
जानें कौन है नंदिनी गुप्ता?

19 साल की नंदिनी गुप्ता कोटा की रहने वाली है. उनके पास बिजनेस मैनेजमेंट की डिग्री है. वह एक मॉडल और एक छात्रा है. मिस इंडिया संगठन के अनुसार, एक इंटरव्यू में नंदिनी के जीवन में रतन टाटा सबसे प्रभावशाली व्यक्ति हैं. नंदिनी के अनुसार, रतन टाटा मानवता के लिए सब कुछ करते है और इसका अधिकांश हिस्सा दान में दे देते है. लाखों लोगों द्वारा पसंद किए जाते है और वो हमेशा जमीन से जुड़े रहते है.

Also Read: सालों बाद Salman Khan के शादी वाले प्रपोजल पर जूही चावला ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं- आज भी सलमान उन्हें…

विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola