Fateh Box Office Collection Day 3: तीन दिनों में फतेह की निकली हवा, कमाए महज इतने करोड़

Updated:
विज्ञापन
Fateh OTT Release

Fateh OTT Release

Fateh Box Office Collection Day 3: सोनू सूद की ओर से निर्देशित फतेह का बॉक्स ऑफिस पर हाल बेहाल है. फिल्म भारत में अच्छा प्रदर्शन नहीं कर रही है. आइये जानते हैं 3 दिनों में इसने कितनी कमाई की है.

विज्ञापन

Fateh Box Office Collection Day 3: सोनू सूद की ओर से निर्देशित और जैकलीन फर्नांडीज, विजय राज और नसीरुद्दीन शाह स्टारर फतेह 10 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. साइबर क्राइम की अंधेरी दुनिया पर आधारित फिल्म का बॉक्स ऑफिस पर हाल बेहाल है. ओपनिंग डे पर जहां मेकर्स ने ज्यादा से ज्यादा कमाई के लिए टिकट के प्राइज 99 रुपये रखे थे. फिर भी इसने मात्र 2.40 करोड़ की ही कमाई की थी. आइये जानते हैं तीन दिनों में मूवी कितना कलेक्शन कर पाई.

फतेह ने तीन दिनों में कमाए इतने करोड़

फतेह ने पहले दिन 2.4 करोड़ और दूसरे दिन 2.1 करोड़ कमाए. sacnilk के अनुसार तीसरे दिन सोनू सूद की फिल्म ने 2.10 करोड़ का कलेक्शन किया. जिसके बाद इसकी टोटल कमाई 6.60 करोड़ रुपये हो गई. रविवार को फतेह की हिंदी ऑक्यूपेंसी कुल मिलाकर 19.05 प्रतिशत थी. रिलीज के दिन मूवी को क्रिटिक्स और दर्शकों से मिली जुली प्रतिक्रया मिलीं. इसे एक बड़ी एक्शन फिल्म गेम चेंजर से कड़ी प्रतिस्पर्धा का सामना करना पड़ रहा है.

  • Fateh Box Office Collection Day 1- 2.4 करोड़
  • Fateh Box Office Collection Day 2- 2.1 करोड़
  • Fateh Box Office Collection Day 3- 2.10 करोड़

Fateh Box Total Collection- 6.60 करोड़

क्या है फतेह की कहानी

फतेह की कहानी एक पूर्व भारतीय जासूस फतेह सिंह (सोनू सूद) के इर्द-गिर्द घूमती है, जो अब एक डेयरी फार्म के अधीक्षक के रूप में पंजाब के मोगा में एक शांत जीवन व्यतीत करता है. उसकी शांति तब भंग हो जाती है जब उसकी बहन जैसी निम्रत (शिवज्योति राजपूत) गायब हो जाती है. वह फतेह अपनी बहन को ढूढ़ने के लिए निकल पड़ता है. यहां उसे एक बड़ी साइबर क्राइम योजना का पता चलता है.

यह भी पढ़ें- Fateh Box Office Collection Day 1: सोनू सूद की फतेह हिट हुई या फ्लॉप, जानें ओपनिंग डे का टोटल कलेक्शन

यह भी पढ़ें- Fateh movie review:साइबर क्राइम की इस कहानी में सोनू सूद ने एक्शन से किया इम्प्रेस

विज्ञापन
आशीष लता

लेखक के बारे में

By आशीष लता

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

संपर्क : ashish.lata@prabhatkhabar.in

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola