Jailer: रजनीकांत की फिल्म का क्रेज, मूवी टिकट के साथ कंपनियों ने कर्मचारियों को दी छुट्टी

अब रजनीकांत एक बार फिर अपनी एक धमाकेदार फिल्म लेकर आ रहे हैं, आपको बता दें कि अभिनेता रजनीकांत की फिल्म "जेलर" 10 अगस्त को सभी सिनेमाघरों में रिलीज हो जाएगी.
रजनीकांत जो कि सिनेमा के ‘थलाइवा’ के नाम से जाने जाते हैं बात करें उनकी फिल्मी दुनिया की तो रजनीकांत फिल्म इंडस्ट्री में लगभग छह दशक से हैं और उनकी ज्यादातर फिल्में हिट रही हैं उनकी जर्नी की बात करें तो रजनीकांत की फिल्मी जर्नी काफी मजेदार और इंट्रस्टींग रही है. जनता ने काफी प्यार दिया हैं साथ ही उनकी फिल्में भी बहुत पसंद की जाती है शायद यही कारण है कि रजनीकांत स्टार से सुपरस्टार और सुपरस्टार से थलाइवा बन गए. अब रजनीकांत एक बार फिर अपनी एक धमाकेदार फिल्म लेकर आ रहे हैं, आपको बता दे कि अभिनेता रजनीकांत की फिल्म “जेलर” 10 अगस्त को सभी सिनेमा घरों में रिलीज हो जाएगी.
बताये कि रजनिकांत 2 वर्षो के बाद बड़े पर्दे पर नजर आएंगे और इसे लेकर रजनीकांत के फैंस काफी उत्साहित हैं. फैंस अभिनेता के नए अवतार को देखने के लिए बेसब्री से इंतजार में हैं, एक लम्बे इंतजार के बाद जनता को रजनीकांत का नया अवतार देखने को मिलेगा. इन सब से यह समझ सकते है कि आज भी “थलाइवा” यानी रजनीकांत को लोग कितना पसंद करते हैं और उनकी फिल्मों को देखने के लिए फैंस आज भी इंतजार में रहते हैं इसी बीच रजनीकांत के चाहने वालों के लिए बड़ी खुशखबरी आ रही है कि, कई कंपनियां फिल्म जेलर के लिए अपने कर्मचारीयों को छुट्टी दे रही है साथ ही कई कंपनियां तो ऐसी भी है जो अपने यहां काम करने वाले कर्मचारीयों को फिल्म का टिकट भी दे रही हैं
आपको बता दे कि बेंगलुरू ने जेलर देखने के लिए सभी शाखाओं में अपने कर्मचारीयों के लिए छुट्टी की घोषणा की है साथ ही कार्यालयों ने चोरी के खिलाफ खड़े होने के लिए अपने कर्मचारीयों को मुफ्त टिकट भी दे रही है.
फिल्म के ‘ट्रेलर’ में रजनीकांत “मुथुवेल पांडियन” की भूमिका निभाते नजर आ रहे हैं, जो एक साधारण पारिवारिक व्यक्ति है, और जब मुसीबत उसके दरवाजे पर दस्तक देती है तो वह कहर बरपाना शुरू कर देता है. बताए कि इसके ट्रेलर को काफी पसंद किया गया है, और इस ट्रेलर ने लोगों के बीच उत्साह बढ़ा दिया है.
जेलर एक तमिल एकशन कॅामेडी फिल्म है, यह फिल्म नेल्सन द्वारा लिखित और निर्देशित है. वही इस फिल्म में जैकी श्रॉफ, सुनील, राम्या कृष्णन, विनायकन, मिरना मेनन और तमन्ना भाटिया भी शामिल हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




