Fact Check: ये कंटेस्टेंट बना Khatron Ke Khiladi 14 का विनर, आलिया भट्ट संग तसवीर हुई वायरल
Published by : Ashish Lata Updated At : 17 Sep 2024 3:30 PM
Khatron Ke Khiladi 14 Winner Name: खतरों के खिलाड़ी 14 का विनर कौन होगा, इस बात को जानने के लिए फैंस बेताब हैं. अब करण वीर मेहरा की एक फोटो वायरल हो रही है, जिसमें वह आलिया भट्ट संग पोज देते नजर आ रहे हैं. फैंस क्यास लगा रहे हैं कि क्या वो विजेता बन गए हैं.
Khatron Ke Khiladi 14 Winner Name: खतरों के खिलाड़ी 14 अपने ग्रैंड फिनाले के करीब पहुंच रहा है. हिट रियलिटी शो का विनर कौन होगा. ये बस कुछ दिनों में दर्शकों को पता चल जाएगा. शो का यह वीक टिकट टू फिनाले स्टंट जीतने वाले कंटेस्टेंट को दिखाता है. रोहित शेट्टी की ओर से होस्ट किए जाने वाले शो में कंटेस्टेंट्स ने कई खतरनाक स्टंट किए. अब विनर कौन होगा, इसको लेकर संस्पेंस बना हुआ है. आलिया भट्ट और वेदांग रैना की मौजूदगी में फिनाले शूट किया गया.
क्या करण वीर मेहरा ने जीता खतरों के खिलाड़ी 14?
खतरों के खिलाड़ी 14 के प्रतियोगियों ने 15 सितंबर को ग्रैंड फिनाले की शूटिंग मुंबई में की. शूटिंग के बाद आखिरी एपिसोड की कई तस्वीरें और वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहे हैं. इन्हीं में से एक तसवीर में करण वीर मेहरा को आलिया भट्ट के साथ पोज देते हुए देखा जा सकता है. आलिया और करण को साथ देख फैंस अटकलें लगा रहे हैं कि क्या उन्होंने खिताब अपने नाम कर लिया है. हालांकि आप किसी निष्कर्ष पर पहुंचें, उससे पहले बता दें कि विनर कौन होगा, ये सिर्फ फिनाले वाले दिन ही पता चलेगा. इसलिए आप किसी भी अफवाह पर यकीन न करें.
आलिया भट्ट विनर को थमाएंगी ट्रॉफी
करण वीर मेहरा ने अभिषेक कुमार को हराकर खतरों के खिलाड़ी 14 का टिकट टू फिनाले जीत लिया है. वह खतरों के खिलाड़ी सीजन 14 के पहले फाइनलिस्ट बनकर उभरे. ग्रैंड फिनाले का एपिसोड 29 सितंबर को रात 9:30 बजे प्रसारित होगा. रिपोर्ट्स की मानें तो इस बार मेकर्स फिनाले को धुआंधार बनाने जा रहे हैं. पहले जो कभी नहीं हुआ वो इस सीजन में होगा. आलिया भट्ट अपनी फिल्म जिगरा के प्रमोशन के लिए आएंगी और विजेता को ट्रॉफी देंगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ashish Lata
आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










