ePaper

Barsatein के लिए मेकर्स की पहली पसंद नहीं थी शिवांगी जोशी, इन 5 एक्ट्रेसेस को मिला था पहले ऑफर

Updated at : 16 Nov 2023 1:44 PM (IST)
विज्ञापन
Barsatein के लिए मेकर्स की पहली पसंद नहीं थी शिवांगी जोशी, इन 5 एक्ट्रेसेस को मिला था पहले ऑफर

Barsatein: शिवांगी जोशी और कुशाल टंडन स्टारर बरसातें सीरियल दर्शकों को काफी पसंद आ रहा है. सीरियल में शिवांगी जोशी मुख्य रोल निभा रही है. शिवांगी, आराधना का किरदार निभा रही है, लेकिन क्या आप जानते है कि इस शो के लिए मेकर्स की पहली पसंद शिवांगी नही थी.

विज्ञापन
undefined

शिवांगी जोशी टीवी जगत का एक जाना-पहचाना नाम है. शिवांगी की फैन फॉलोइंग काफी तगड़ी है और उनके बारे में फैंस ज्यादा से ज्यादा जानना चाहते है.

undefined

शिवांगी जोशी इन दिनों सीरियल बरसातें में दिख रही है. एक्ट्रेस इसनें आराधना का किरदार निभा रही है. हालांकि इससे पहले उन्होंने ये रिश्ता क्या कहलाता है में नायरा का रोल निभाकर खूब लोप्रियता हासिल की.

undefined

सीरियल बरसातें में शिवांगी जोशी, कुशल टंडन संग स्क्रीन शेयर कर रही है. दोनों की ऑन-स्क्रीन जोड़ी फैंस को काफी पसंद आ रही है. सीरियल में दोनों की लव-स्टोरी दिखाई जा रही है.

undefined

बरसातें के लिए शिवांगी जोशी से पहले मेकर्स ने कई एक्ट्रेसेस से बात की. रिपोर्ट्स की मानें तो आराधना का रोल जेनिफर विंगेट को ऑफर हुआ था. हालांकि, उन्होंने इसके लिए मना कर दिया.

undefined

सीरियल बरसातें के लिए सानवी तलवार ने ऑडिशन दिया था. हालांकि इस टेस्ट में वो पास नहीं हो पाई. बता दें कि सानवी कई सीरियल्स में काम कर चुकी है.

undefined

बरसातें का ऑफर गुरप्रीत बेदी को भी मिला था. गुरप्रीत कुछ व्यक्तिगत प्रतिबद्धताओं में व्यस्त थीं, इसलिए वो इस ऑफर को स्वीकार नहीं कर पाई. वो अबतक प्यार के सात वचन धरमपत्नी, दिल ही तो है, लौट आओ में काम कर चुकी है.

undefined

योगिता बिहानी को बरसातें के लिए मेकर्स ने अप्रोच किया था, लेकिन वो सीरियल्स में काम नहीं करना चाहती थी और इस वजह से उन्होंने इसके लिए मना कर दिया था.

undefined

धारावाहिक जिद्दी दिल माने ना और अलादीन- नाम तो सुना फेम एक्ट्रेस निरीशा को आराधना के रोल का ऑफर मिला था, लेकिन उन्होंने मना कर दिया.

undefined

जिसके बाद बरसातें का ऑफर शिवांगी जोशी को मिला और उन्होंने इसे स्वीकार कर लिया. गौरतलब है कि शो बालाजी टेलीफिल्म्स के बैनर तले एकता कपूर और शोभा कपूर द्वारा निर्मित है.

undefined

शिवांगी जोशी ये रिश्ता क्या कहलाता है में नायरा का रोल निभाती थी. इस रोल ने उन्हें घर-घर में पॉपुलर कर दिया. शो में उनकी जोड़ी मोहसिन खान के साथ बनी थी.

Also Read: Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: अक्षरा की बेटी बनने पर अभीरा ने तोड़ी चुप्पी, कहा- उम्मीद है कि मैं उनकी विरासत…
विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

मेरा नाम दिव्या केशरी है. मैं प्रभातखबर.कॉम में एंटरटेनमेंट लीड के तौर पर काम कर रही हूं. पिछले 5 साल से ज्यादा वक्त से मैं ग्लैमर और सिनेमा की दुनिया को कवर कर रही हूं. मेरा पूरा फोकस फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT के ट्रेंडिंग अपडेट्स पर रहता है. मैं आपके लिए फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस का पूरा हिसाब-किताब लेकर आती हूं. लिखते वक्त मेरी एक ही कोशिश रहती है- बात चाहे कितनी भी मुश्किल क्यों न हो, उसे बिल्कुल आसान और मजेदार तरीके से कहूं. ताकि आप खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे कनेक्ट भी कर पाएं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola