ePaper

Bigg Boss 16 की सक्सेस पार्टी में क्यों नजर नहीं आयी टीना दत्ता? अब इतने दिनों बाद हुआ खुलासा

Updated at : 01 Mar 2023 1:10 PM (IST)
विज्ञापन
Bigg Boss 16 की सक्सेस पार्टी में क्यों नजर नहीं आयी टीना दत्ता? अब इतने दिनों बाद हुआ खुलासा

बिग बॉस 16 फेम टीना दत्ता टीवी जगत का एक जाना-पहचाना नाम है. शो खत्म होने के बाद टीना शो की सक्सेस पार्टी से गायब दिखी. उनका पार्टी में नहीं दिखना चर्चा का विषय बन गया. इसके पीछे एक्ट्रेस ने अब वजह बतायी है.

विज्ञापन
undefined

उतरन फेम टीना दत्ता, सलमान खान के शो बिग बॉस 16 में नजर आयी थी. शो में उनके और शालीन भनोट की लव स्टोरी ने लोगों का ध्यान काफी खींचा. हालांकि पहले वो दोस्त बने, फिर प्यार हुआ और उसके बाद उनके बीच सब कुछ खत्म हो गया.

undefined

टीना दत्ता और शालीन भनोट की लव-हेट रिलेशनशिप ने शो को खूब टीआरपी दी. एक्ट्रेस शो के ग्रैंड फिनाले में नजर तो आयी, लेकिन वो घर के अन्दर तक नहीं गई. उनकी ये नाराजगी दर्शकों ने नोटिस की.

undefined

टीना बिग बॉस 16 के किसी भी सक्सेस पार्टी में नजर नहीं आयी. पार्टीज में लगभग हर कंटेस्टेंट दिखा, लेकिन नहीं दिखी वो. जिसके पीछ तरह-तरह की बातें होने लगी. अब एक्ट्रेस ने लेटेस्ट पोस्ट में खुलासा किया.

undefined

टीना ने अपने इंस्टाग्राम पर फैंस के साथ प्रश्नोत्तर सत्र किया. एक यूजर ने पूछा, आप किसी सक्सेस पार्टी में क्यों नहीं गई? इस पर टीना ने जवाब दिया, “क्योंकि मैं दिल्ली में शूट कर रही थी.

undefined

कई लोगों ने अनुमान लगाया था कि टीना ने शालीन के साथ अपने रिश्ते के कारण दूर रहने का फैसला किया. इससे पहले उन्होंने कहा था कि वह अपने जीवन में कभी भी शालीन से मिलना नहीं चाहेगी.

undefined

टीना सोनी टीवी के नए शो मेरे अपने में को लेकर लाइमलाइट में है. इसमें उनके अपोजिट जय भानुशाली होंगे. इसके अलावा टीना जल्द ही एक बड़े बजट की तेलुगू फिल्म के साथ दक्षिण में अपनी शुरुआत कर रही है.

undefined

बता दें कि कलर्स टीवी के शो उतरन से उन्हें काफी लोकप्रियता मिली थी. शो शो 2008 से 2015 तक ऑनएयर हुआ था. इसके अलावा वो कई बंगाली और हिन्दी सीरीयल्स में काम कर चुकी है.

विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

मेरा नाम दिव्या केशरी है. मैं प्रभातखबर.कॉम में एंटरटेनमेंट लीड के तौर पर काम कर रही हूं. पिछले 5 साल से ज्यादा वक्त से मैं ग्लैमर और सिनेमा की दुनिया को कवर कर रही हूं. मेरा पूरा फोकस फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT के ट्रेंडिंग अपडेट्स पर रहता है. मैं आपके लिए फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस का पूरा हिसाब-किताब लेकर आती हूं. लिखते वक्त मेरी एक ही कोशिश रहती है- बात चाहे कितनी भी मुश्किल क्यों न हो, उसे बिल्कुल आसान और मजेदार तरीके से कहूं. ताकि आप खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे कनेक्ट भी कर पाएं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola