Naagin 6: गिरती टीआरपी ने ‘नागिन 6’ का बिगाड़ा सारा खेल, होगा ऑफ एयर, इस दिन आएगा आखिरी एपिसोड

Updated:
विज्ञापन

Naagin 6: तेजस्वी प्रकाश और वत्सल सेठ स्टारर शो नागिन 6 के फैंस के लिए बुरी खबर है. खबरें हैं कि शो ऑफ एयर होने वाला है. आखिरी एपिसोड को लेकर जानकारी सामने आई है.

विज्ञापन
undefined

तेजस्वी प्रकाश का शो नागिन 6 जल्द ही ऑफ एयर होने वाला है. यही वह शो है जिसने तेजस्वी को घर-घर में मशहूर नाम बना दिया और आज उनकी बहुत बड़ी फैन फॉलोइंग है.

विज्ञापन
undefined

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो पहले खबर थी कि खराब टीआरपी रेटिंग के कारण शो फरवरी के बीच में ऑफ-एयर होने वाला था. हालांकि बाद में शो को मार्च तक और फिर बाद में इस महीने तक बढ़ा दिया गया.

undefined

अब खबरें है कि एकता कपूर का शो नागिन 6 ऑफ एयर हो जाएगा. रिपोर्ट्स के मुताबिक, आखिरी एपिसोड इस वीकेंड 9 जुलाई को टेलीकास्ट किया जाएगा. गिरती टीआरपी की वजह से मेकर्स इसे बन्द करने जा रहे है.

undefined

कहा जा रहा है कि नागिन 6 की जगह अपकमिंग शो नीरजा लेने वाला है. बता दें कि तेजस्वी प्रकाश शो में प्रार्थना की भूमिका निभाती है और इसके हर एक एपिसोड का 2 लाख रुपये तक चार्ज करती हैं.

undefined

तेजस्वी प्रकाश बिग बॉस 15 के घर में ही थी जब एकता कपूर ने उन्हें अगली ‘नागिन’ बनाने का फैसला किया था. ग्रैंड फिनाले में इसकी घोषणा की गई थी.

undefined

पर्सनल लाइफ की बात करें तो तेजस्वी, करण कुंद्रा को डेट कर रही है. दोनों की जोड़ी बिग बॉस 15 में बनी थी. फैंस ोक उनकी क्यूट जोड़ी काफी पसन्द आती है.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola