तनुश्री दत्ता ने किए राखी सावंत को लेकर चौंकाने वाले खुलासे, कहा- राखी की वजह से दो लड़कों ने किया आत्महत्या

Updated:
विज्ञापन

राखी सावंत और उनके पति आदिल खान दुर्रानी इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर काफी ज्यादा चर्चा में है. दोनों एक दूसरे पर लगातार कई आरोप लगा रहे है. कुछ दिन पहले ही आदिल जेल से बाहर आए है और उसके बाद से फिर से दोनों के बीच लड़ाई काफी बढ़ गई है. अब आदिल के सपोर्ट में तनुश्री दत्ता में उतरी है.

विज्ञापन
undefined

राखी सावंत और उनके पति आदिल खान दुर्रानी एक-दूसरे पर कई सारे आरोप लगा रहे है. दोनों के बीच विवाद बढ़ता जा रहा है. अब बॉलीवुड एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता, आदिल के सपोर्ट में आई है और उन्होंने राखी को लेकर कई खुलासे किए है.

विज्ञापन
undefined

ईटाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक तनुश्री दत्ता ने राखी सांवत को एक मनोरोगी बताया है. तनुश्री ने राखी के कुछ पुराने अफेयर्स का खुलासा किया.

undefined

तनुश्री ने यह भी दावा किया कि राखी की वजह से दो लड़कों ने आत्महत्या कर ली. तनुश्री के मुताबिक, वे पीड़ित राखी से लड़ना नहीं चाहते थे. क्योंकि वह उनके बारे में बुरी बातें करती थी. ऐसे दो मामले हैं जिनमें दो लड़कों ने आत्महत्या की.

undefined

तनुश्री ने बताया, उन मामलों में राखी पर मामला दर्ज किया गया, उन पर आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया गया. आदिल ने आगे कहा, ‘4 साल तक केस चला लेकिन फिर केस खत्म हो गया क्योंकि बच्चों के माता-पिता राखी से नहीं लड़ सकते थे.’

undefined

तनुश्री ने कहा, राखी बहुत बुरी है. इतने धर्म बदलने के बाद भी वह खुद को नहीं बदल पाईं. वह अचानक गरीब हो जाती है और अपनी परेशानियों के बारे में बात करने लगती है.

undefined

आदिल खान ने कहा, ”राखी के कारण मेरे माता-पिता को बीपी और डायबिजीट हो गया है. उसने मुझे बिना किसी कारण के जेल में डाल दिया. साथ ही आदिल ने कहा राखी ने मेरे माता-पिता के शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ किया.

undefined

राखी ने मई 2022 में अपनी शादी का रजिस्ट्रेशन कराया और इस्लामिक परंपराओं के मुताबिक शादी भी की. जब उनकी शादी की खबर सामने आई थी तो उस वक्त उन्होंने आईएएनएस से कहा था, ‘यह बिल्कुल भी फर्जी शादी नहीं है.

undefined

शादी के बाद राखी ने कुछ समय बाद आदिल पर आरोप लगाया कि वो उन्हें मारते-पीटते है. राखी ने आदिल द्वारा उन्हें पीटने की बात मीडिया से साझा की. साथ ही उन्होंने तुरंत उसके खिलाफ शिकायत भी दर्ज कराई.

undefined

राखी ने मीडिया को बताया था कि आदिल पहले सेशादीशुदा था और उसके कई अफेयर्स थे. एक्ट्रेस ने उस समय कहा था कि मुझे आदिल की नई गर्लफ्रेंड से पता चला है कि उसने तीन साल पहले शादी कर ली थी.

undefined

आदिल जेल से बाहर आ चुका है और लगातार राखी के खिलाफ बोल रहा है. जिसके बाद राखी भी उसके आरोपों का जवाब दे रही है.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola