Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: ‘दयाबेन’ के पति और बेटी को देखा है आपने? दिशा वकानी का इतना बदल गया लुक

Updated:
विज्ञापन
Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: ‘दयाबेन’ के पति और बेटी को देखा है आपने? दिशा वकानी का इतना बदल गया लुक

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: टीवी शो तारक मेहता का उल्टा चश्मा दर्शकों के बीच काफी लोकप्रिय है. शो मे दयाबेन का किरदार दिशा वकानी निभा रही है. भले ही वो शो से दूर है, लेकिन फैंस उन्हें भूला नहीं है. उनकी लेटेस्ट तसवीरें सामने आई है, जिसे देख फैंस काफी खुश है.

विज्ञापन
undefined

टीवी शो तारक मेहता का उल्टा चश्मा की दयाबेन यानी दिशा वकानी शो में नजर नहीं आती. उनकी वापसी का फैंस इंतजार कर रहे हैं. इस बीच एक्ट्रेस की लेटेस्ट वीडियो और तसवीरें सामने आई है.

undefined

दिशा वकानी ने तारक मेहता का उल्टा चश्मा से साल 2017 में ब्रेक लिया था और तब से उनकी वापसी शो में नहीं हुई. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो एक्ट्रेस के वापस आने की उम्मीद शो में काफी कम है.

undefined

वायरल तसवीरों में दिशा पति मयूर पाडिया, बेटी और बेटे के साथ नजर आई. परिवार एक नवरात्रि पंडाल में नजर आई. पिंक और सुनहरे रंग की साड़ी में वो बेहद खूबसूरत लग रही थी.

undefined

दिशा पैपराजी के कैमरों में कैद हो गई. उनके साथ उनके पति मयूर और उनके बच्चे भी दिखे. उनका वीडियो देखते ही देखते सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. फैंस उन्हें देखकर काफी खुश है.

undefined

24 नवंबर 2015 को दिशा ने मयूर पंड्या नाम के बिजनेसमैन से शादी की. एक्ट्रेस ने नवंबर 2017 को बेटी स्तुति पंड्या को जन्म दिया था.

undefined

तारक मेहता का उल्टा चश्मा में दयाबेन की एक्टिंग फैंस को काफी पसंद आती है. उनका बोलने का जो स्टाइल है शो में वो हर किसी का ध्यान खींच लेता है.

undefined

दयाबेन और जेठालाल की जोड़ी काफी जमती है. दोनों शो में पति-पत्नी का किरदार निभाते थे. हालांकि शो में दिशा के जाने के बाद उनकी जगह अबतक किसी ने नहीं ली है.

undefined

दिशा ने कुछ बी-ग्रेड फिल्मों में भी काम किया है. 1997 में आई फिल्म ‘कमसिन: द अनटच्ड’ में दिशा वकानी ने काफी बोल्ड सीन दिए थे. फिल्म में दिशा ने एक कॉलेज गर्ल का किरदार निभाया था.

undefined

दिशा वाकनी ने फूल और आग, देवदास, मंगल पांडे: द राइजिंग और जोधा अकबर जैसी फिल्मों में काम किया हुआ है. हालांकि उन्हें पहचान दयाबेन के किरदार ने दी.

undefined

अब देखना है कि दयाबेन तारक मेहता का उल्टा चश्मा में कब वापसी करती है. फिलहाल तो फैंस को इसके लिए इंतजार करना होगा.

विज्ञापन
दिव्या केशरी

लेखक के बारे में

By दिव्या केशरी

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola