किसी फेयरीटेल से कम नहीं है सिद्धार्थ मल्होत्रा-कियारा आडवाणी की लवस्टोरी, इस तरह पहली बार मिले थे कपल; PHOTOS

Updated:
विज्ञापन

Sidharth Malhotra and Kiara Advani Wedding: सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाले है. रिपोर्ट्स की मानें तो कपल फरवरी के पहले सप्ताह में राजस्थान के जैसलमेर में एक दूसरे संग सात फेरे लेंगे. आइये जानतें हैं लवबर्ड्स की लवस्टोरी के बारे में…

विज्ञापन
undefined

Sidharth Malhotra and Kiara Advani wedding: बॉलीवुड एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी बी-टाउन के फेवरेट कपल में से एक है. इन-दिनों कपल अपनी शादी को लेकर लाइमलाइट में हैं. रिपोर्ट्स की मानें तो कियारा और सिद्धार्थ फरवरी के फर्स्ट वीक में राजस्थान के जैसलमेर में एक दूसरे संग सात फेरे लेने वाले हैं. उनकी प्री-वेडिंग फंक्शन 4 और 5 फरवरी को होंगे. वहीं शादी 6 फरवरी को है.

विज्ञापन
undefined

कियारा और सिद्धार्थ की लवस्टोरी ‘शेरशाह’ के सेट पर शुरू हुई, दोनों की जोड़ी ऑनस्क्रीन से लेकर ऑफस्क्रीन पर हिट हो गई. इसी फिल्म से कपल के बीच नजदीकियां बढ़ी और दोनों एक दूसरे को डेट करने लगे.

undefined

करण जौहर के बर्थडे में सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी को एक साथ घर जाते हुए स्पॉट किया गया था. जिसके बाद दोनों न्यू ईयर मनाने भी साथ गए थे. कपल ने अपने रिश्ते को छुपाने की कोशिश तो बहुत की, लेकिन कहते हैं ना सच्चा प्यार छुपाये नहीं छुपता.

undefined

मिशन मजनू के सेट पर कियारा और सिद्धार्थ को एक साथ स्पॉट किया गया था. दोनों को जब पैपराजी ने साथ में पोज देने के लिए कहा, तो कियारा शर्मा गई थी और सिड के पास जाकर खड़ी हो गई थी.

undefined

हाल ही में कियारा ने सिद्धार्थ को उनके जन्मदिन पर एक प्यारी सी फोटो शेयर कर बर्थडे विश किया था. दोनों की केमिस्ट्री देख फैंस उनकी शादी का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola